पिता और बहन की हत्या करने वाला गिरफ्तार, शादी नहीं करने और टोका-टाकी से नाराज था

प्रादेशिक मध्‍य प्रदेश मध्‍य प्रदेश

इंदौर| इंदौर में हुए पिता और बहन के डबल मर्डर केस का आरोपी बेटा पकड़ा गया है। नौलखा इलाके के वसुधैव कुटुम्बकम् अपार्टमेंट में एसबीआई के रिटायर्ड बैंक मैनेजर कमल किशोर धामन्दे (76) और उनकी बेटी रमा अरोरा (53) के शव मिले थे। घटना के बाद से मृतक का बेटा पुल्कित लापता था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुल्कित को बैंक एटीएम के ट्रांजेक्शन के आधार पर पुलिस द्वारा उसे गोवा से गिरफ्तार किया गया है। घटना 8 नवंबर की है।

शादी न करने से नाराज था : पुलिस ने गोवा क्राइम ब्रांच से संपर्क कर आरोपी की फोटो भोजी थी। आरोपी के बारे में यह भी जानकारी पुलिस को मिली है कि उसकी शादी नहीं हुई थी और वो 46 साल का हो गया था। इसलिए भी अपने पिता से नाराज था। आरोपी कुछ समय पहले ही नशा मुक्ति केंद्र से लौटकर अपने घर आया था। वह मानसिक बीमार था। हत्या करने के बाद वह 48 घंटे तक दोनों के शवों के पास ही बैठा रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस प्रेस वार्ता कर अब इसका खुलासा करेगी।

पिता बहन की हत्या का कोई अफसोस नहीं : पुलिस कस्टडी के दौरान भी पुल्कित पर दोहरी हत्या को लेकर कोई अफसोस नहीं दिखा। वह सोमवार दोपहर भी लॉकअप में आराम से बैठा था। सुबह उठकर यहां उसने पुलिसकर्मियों से चाय भी मांगी। पुल्कित ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि बहन उसके पिता को उसके खिलाफ भड़काती रहती थी। बात बात पर वे रोक टोक करते थे। पिता ने कार ले ली लेकिन कभी चाबी नहीं देते। नौकरी करने के दौरान उसके सारे रुपये भी पिता रख लेते। घर में खाने को लेकर उसे रोक टोक करते थे। यह बात उसे अच्छी नहीं लगती। शादी का मामला अलग से पेंडिंग था इसलिए उसने पिता और बहन को मार डाला।

पुलिस ने इस तरह पकड़ा : पुल्कित लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था। उसने गोवा में एटीएम से रुपए निकालकर दोनों एटीएम फेंक दिए थे। गोवा के मुखबिरों ने पुलिस को बस स्टैंड के पास उसकी लोकेशन बताई। वह एक कॉटेज में रह रहा था। संयोगितागंज पुलिस ने पहले बुकिंग करवाने वाले ब्रोकर से बात की और फिर वह पुल्कित तक पहुंची। इसके बाद उसे शनिवार को उसे हिरासत में ले लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *