मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यभार संभाला, बैठक कर मुख्य सचिव एवं वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की

प्रादेशिक भोपाल मध्‍य प्रदेश

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में विधिवत पूजा अर्चना के बाद कार्यभार संभाला। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, पूर्व मंत्री कुंवर विजय शाह, मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा और अनेक वरिष्ठ अधिकारीगण सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। मंत्रालय पहुंचने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और मंत्रालय कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यभार संभालने के बाद मुख्यमंत्री एंटी चैम्बर में पहली बैठक में मुख्य सचिव एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अधिकारियों से प्रदेश की कल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *