मौसम का पूर्वानुमान : अगले 24 घंटों में कई राज्यों में होगी बर्फबारी और बारिश

देश नई दिल्ली राष्ट्रीय

नई दिल्ली। मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार, दक्षिण प्रायद्वीप भारत में अगले दो दिनों के दौरान बारिश में वृद्धि और उसके बाद कमी आने की संभावना है। वहीं, पिछले 24 घंटों के दौरान शनिवार सुबह 8.30 बजे तक पंजाब, हरियाणा, चंडी गढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान 4-8 डिग्री और उत्तरी राजस्थान के कई इलाकों में 8-11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। स्काईमेट वेदर के अनुसार, चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-प. बंगाल की खाड़ी पर बना हुआ है। अरब सागर में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है। जिसके असर से केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक में रविवार को बारिश की संभावना है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कैसा रहा मौसम?
स्काईमेट वेदर के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु के तटीय इलाकों में हल्की से मध्य बारिश दर्ज हुई है। दक्षिण केरल, आंतरिक तमिलनाडु, लक्षद्वीप और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह में हल्की बरसात हुई। पंजाब और बिहार में मध्यम कोहरा छाया रहा। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में अगले तीन दिनों के बाद तापमान में गिरावट आएगी। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में बीते दस साल में दूसरी बार दिसंबर के दूसरे सप्ताह में तापमान 5 डिग्री से नीचे रहा। अगले दो हफ्तों में पंजाब, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में सुबह का तापमान 5 से 10 डिग्री रहेगा। नए साल में तक तापमान गिरने के आसार कम हैं।

पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर बर्फबारी लाएगा
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 16-17 दिसंबर को गिलगित बल्तिस्तान, मुजफ्फराबाद, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। यहां हल्की से मध्यम बरसात और बर्फभारी की संभावना है। स्काईमेट वेदर के अनुसार, अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी होगी। जिससे शीतकालीन वंडरलैंड बनेगा।

हिमाचल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?
राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान बारिश और बर्फबारी संभव है। रोहतांग पास और मनाली के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, जब मैदानी इलाकों में तापमान चार डिग्री पर पहुंच जाता है, तो उसे शीत लहर कहते है। जब दो डिग्री सेल्सियस पहुंचता तो तो उसे गंभीर शीत लहर की स्थिति माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *