बजरंग और साक्षी के बाद विनेश फोगाट भी वापस करेंगी चैंपियन रेसलर दो अवॉर्ड

कुश्ती खेल देश नई दिल्ली राष्ट्रीय

नई दिल्ली: भारतीय कुश्ती में चल रहा विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है। कुश्ती महासंघ के चुनाव के कुछ घंटे बाद ही साक्षी मलिक ने संन्यास का ऐलान कर दिया था। साक्षी 2016 रियो ओलिंपिक की मेडलिस्ट भी हैं। उसके अगले दिन तोक्यो ओलिंपिक में मेडल जीतने वाले बजरंग पूनिया ने अपना पद्मश्री अवॉर्ड वापस करने की घोषणा की थी। अब महिला रेसलर विनेश फोगाट ने भी दो अवॉर्ड लौटने का फैसला किया है।

विनेश ने पीएम को लिखा खत : भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने खेल रत्न के साथ ही अर्जुन अवॉर्ड लौटने का ऐलान किया है। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर यह ऐलान किया। विनेश ने पत्र शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘मैं अपना मेजर ध्यानचंद खेल रत्न और अर्जुन अवार्ड वापस कर रही हूं। इस हालत में पहुंचाने के लिए ताकतवर का बहुत बहुत धन्यवाद।’ नवीनतम स्मार्ट टीवी के साथ नए साल का जश्न मनाएं- 55% तक की छूट| विनेश ने पत्र में पीएम से पूछा- मुझे साल याद है 2016 में जब साक्षी मलिक ओलिंपिक में पदक जीतकर आई थी तो आपकी सरकार ने उन्हें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का ब्रांड एम्बेसडर बनाया था। आज जब साक्षी को कुश्ती छोड़नी पड़ी तबसे मुझे वह साल 2016 याद आ रहा है। क्या हम महिला खिलाड़ी सरकार के विज्ञापनों पर छपने के लिए ही बनी हैं।

कब विनेश को मिले थे अवॉर्ड? : विनेश फोगाट को 2016 में अर्जुन अवॉर्ड मिला था। उसके बाद 2020 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड मिला। खेल रत्न भारत में खिलाड़ी को मिलने वाला सबसे बड़ा अवॉर्ड है। अवॉर्ड लेने के समय विनेश चोटिल थीं। वह व्हीलचेयर पर अवॉर्ड लेने पहुंची थीं।

विनेश फोगाट की उपलब्धि : 29 साल की विनेश के पास ओलिंपिक मेडल नहीं है। लेकिन वर्ल्ड चैंपियनशिप में वह दो ब्रॉज जीत चुकीं हैं। एशियन चैंपियनशिप में एक गोल्ड और एक ब्रॉन्ज है। इसके अलावा कॉमनवेल्थ गेम्स में भी तीन गोल्ड मेडल हैं। विनेश गीता और बबीता फोगाट की चचेरी बहन हैं। रियो ओलिंपिक में विनेश को मेडल का बड़ा दावेदार माना जा रहा था लेकिन घुटने की इंजरी के कारण उन्हें बाहर होना पड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *