नये साल के जश्न को लेकर एक्शन मोड में मुंबई पुलिस, 100 से ज्यादा युवक रेव पार्टी से गिरफ्तार

देश महाराष्ट्र मुंबई राष्ट्रीय

ठाणे| नए साल आते ही पुलिस जनता की सुरक्षा को लेकर सतर्क हो जाते है। नये साल के जश्न को लेकर पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं, इस बीच मुंबई से सटे ठाणे में पुलिस ने एक रेव पार्टी का भंडाफोड़ किया है, ठाणे पुसिस की क्राइम ब्रांच टीम ने इस पार्टी पर कार्रवाई करते हुए 100 से ज्यादा युवकों को पुलिस ने अपने हिरासत में लिया है जिसके बाद पुलिस इनका मेडीकल चेकप करवाएगी। इस रेव पार्टी में इन लोगों पर ड्रग्स के सेवन करने का आरोप लगा है, ठाणे पुलिस ने रात तकरीबन दो बजे यहां छापेमारी की जिसमें एलएसडी, चरस, गांजा जैसे ड्रग्स भी बरामद किए गए हैं।

बता दें कि ये रेव पार्टी मुंबई से सटे ठाणे के घोड़बंदर रोड पर आयोजित की गई थी, इस रेव पार्टी में युवकों के अलावा 12 लड़कियों को भी हिरासत में लिया गया है। जिन लोगों को पकड़ा गया है उसमें ज्यादातर युवा नशे का सेवन कर रहे थे। वहीं यह Party एक निजि जगह पर चल रही थी, इसके अलावा इस पार्टी में चिलम, शराब के साथ एलएसडी, चरस, गांजा जैसे कई नशीले पदार्थ उपलब्ध कराए गए थे, इस रेव पार्टी का मास्टरमाइंड कलवा डोंबिवली इलाके का रहने वाला है।

वहीं पुलिस ने इस पार्टी में 19 दोपहिया जब्त किया है, इसके साथ पकड़े गए सभी लोगों को मेडिकल जांच के लिए ठाणे के सिविल अस्पताल ले जाया गया है।नये साल के जश्न को लेकर पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. अगर आप आरा में नए साल का जश्न मनाना चाहते है तो पुलिस के द्वारा बनाये गए नियमों का पालन करना होगा अन्यथा नया साल का पहला दिन जेल में कट सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *