भोपाल के वार्ड-41 में बीजेपी के रेहान सिद्दीकी 2620 वोट से जीते, कांग्रेस से छीनी सीट

प्रादेशिक भोपाल मध्‍य प्रदेश

भोपाल| भोपाल के वार्ड-41 के पार्षद पद के लिए हुए उप चुनाव में बीजेपी के रेहान सिद्धीकी ने 2620 वोट से जीत दर्ज की है। इन्हें कुल 4873 वोट मिले। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के मो. फहीम रहे। जिन्हें 2253 प्राप्त हुए। इस तरह डॉ. सिद्धीकी ने 2620 वोटों से जीत हासिल कर ली। यह सीट जीतने के बाद अब निगम के बीजेपी के 59 पार्षद हो गए हैं, जबकि कांग्रेस की एक सीट घट गई। अब कांग्रेस के 20 और 5 निर्दलीय पार्षद हैं। बता दें कि एक पार्षद और जिले के कुल 355 पंच पदों के लिए 5 जनवरी को वोटिंग हुई थी। पार्षद पद के लिए 45% से अधिक मतदाताओं ने वोट डाले थे। बीजेपी-कांग्रेस के साथ आम आदमी पार्टी भी पार्षद चुनाव में मैदान में रही। आम आदमी पार्टी से असद अली, कांग्रेस से मो. फहीम, बीजेपी से डॉ. रेहान सिद्दीकी, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन से तौकीर अहमद निजामी के साथ ही निर्दलीय कैंडिडेट के रूप में अहमद अकबर खान, अलीमउद्दीन कुरैशी, काजी आसिफ, मो. अजहर मियां और मो. कलीम खां मैदान में थे। इनमें से डॉ. सिद्धीकी ने जीत हासिल की। उनकी जीत की घोषणा होते ही समर्थक झूम उठे। मंत्री विश्वास सारंग और महापौर मालती राय भी मतगणना स्थल पर पहुंचे। मंत्री सारंग की मौजूदगी में कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने जीते कैंडिडेट डॉ. सिद्धीकी को सर्टिफिकेट दिया।

जीते-हारे कोई भी, फर्क नहीं पड़ेगा
पिछले चुनाव में वार्ड-41 पर कांग्रेस का कब्जा रहा था। इसलिए कांग्रेस इसे दोबारा हासिल करना चाह रही थी। वहीं, बीजेपी ने भी इस वार्ड को जीतने में पूरी कोशिश लगा दी। हालांकि, जीत-हार का बीजेपी या कांग्रेस को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। मौजूदा परिषद में बीजेपी के 85 में से 58 पार्षद हैं। वहीं, कांग्रेस के 21 और 5 निर्दलीय है। वर्ष 2022 को हुए चुनाव में कांग्रेस के 22 पार्षद जीते थे। इनमें से एक पार्षद का निधन हो गया था। इसलिए कांग्रेस ने इस सीट पर कब्जा बरकरार रखने के लिए ऐढ़ी-चोटी का जोर लगा दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *