दंतेवाड़ा में मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ देश रायपुर राष्ट्रीय

दंतेवाड़ा| दंतेवाड़ा जिले में मंगलवार को पुलिस और नक्सलियों को बीच मुठभेड़ हो गई। बारसूर थाना क्षेत्र के मंगनार के जंगलों में हुई इस मुठभेड़ में जवानों ने पांच लाख के इनामी नक्सली रतन कश्यप को ढेर कर दिया। साथ ही हथियार भी बरामद किया गया है। एसपी गौरव राय ने इस घटना की पुष्टि की है। मिली जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ और डीआरजी की संयुक्त टीम बारसूर थाना क्षेत्र के मंगनार के जंगलों की ओर सर्चिंग के लिए रवाना हुई थी। इसी दौरान नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया और एक वर्दीधारी नक्सली को मार गिराया। मारे गए नक्सली की पहचान एरिया कमांडर रतन कश्यप के रूप में हुई है। रतन कश्यप पर पांच लाख का इनाम था। बताया जा रहा है कि एरिया कमांडर रतन कश्यप बड़ी वारदातों को में शामिल था।
जवानों पर यूबीजीएल से हमला
इधर, बीजापुर जिले में एरिया डामिनेशन पर निकली पुलिस टीम पर नक्सलियों ने यूबीजीएल (देशी लांचर) से हमला किया। इस हमले में सुरक्षा बल के जवानों कोई नुकसान नही पहुंचा है। यह घटना सीमावर्ती क्षेत्र पामेड़ इलाके की है। जानकारी अनुसार थाना पामेड़ से जिला बल, कोबरा 204 व केरिपु 151 की सयुंक्त टीम शाम को एरिया डामिनेशन पर निकली थी। इसी बीच जवानों को देखकर नक्सलियों ने हमला कर दिया। इसके बाद सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में नक्सली जंगल की आड़ लेकर भाग खड़े हुए। बीजापुर एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने इस घटना की पुष्टि की है। घटना से जवानों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *