तालिबान ने व्यक्त किया भारत का आभार, भारतीय मदद के लिए कहा शुक्रिया

अंतर्राष्ट्रीय अफगानिस्तान

नई दिल्ली| भारत और अफ़ग़ानिस्तान के बीच कई सालों से अच्छे संबंध रहे हैं। 2021 में अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान के सत्ता में वापस लौटने के बाद पहले लगा कि दोनों देशों के संबंधों में बदलाव आ सकता है पर ऐसा हुआ नहीं। अफ़ग़ानिस्तान की तालिबान सरकार ने भी भारत से अच्छे संबंधों को बनाए रखा है। दोनों देशों के बीच अच्छे संबंधों का ही नतीजा है कि भारत ने ज़रूरत पड़ने पर हमेशा अफ़ग़ानिस्तान की मदद भी की है। तालिबान के शासन में आने के बाद भी भारत ने अफ़ग़ानिस्तान की मदद की है। और अब हाल ही में एक बार फिर भारत ने अफ़ग़ानिस्तान की मदद की है।

भारत ने अफगानिस्तान भेजी 40,000 लीटर मैलाथियान

भारत सरकार ने हाल ही में ईरान के चाबहार बंदरगाह के माध्यम से अफगानिस्तान को 40,000 लीटर मैलाथियान की डिलीवरी भेजी है। मैलाथियान एक कीटनाशक दवा है। अफगानिस्तान में फसलों को कीड़ों से काफी नुकसान पहुंचता है और इस वजह से काफी फसल खराब भी हो जाती है। ऐसे में भारत की मदद से अफगानिस्तान में फसल को कीड़ों से बचाया जा सकेगा, जिससे नुकसान को रोका जा सकेगा।

तालिबान ने व्यक्त किया भारत का आभार, कहा शुक्रिया : तालिबान सरकार ने भारत सरकार की इस मदद का आभार व्यक्त करते हुए भारतीय मदद के लिए शुक्रिया कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *