आडवाणी ने भगवान राम को लेकर जनभावनाओं का किया नेतृत्व- सीएम मोहन यादव

प्रादेशिक भोपाल मध्‍य प्रदेश

भोपाल। पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का आभार जताया है। मुख्यमंत्री डा. यादव ने कहा कि यह हमारे लिए आनंद और हर्ष का विषय है। सामाजिक जीवन में साफ सुथरा जीवन जीने वालों को इससे प्रेरणा मिलेगी। आडवाणी ने पत्रकार के तौर पर लंबी यात्रा निभाई। राजनीति में प्रतिपक्ष में भी उन्होंने बड़ी भूमिका निभाई है। आपातकाल में भी उन्होंने सेनानी की भूमिका को निभाया। मुझे भी इस बात को लेकर प्रसन्नता है कि भगवान राम को लेकर उन्होंने जनभावनाओं का नेतृत्व किया। उन्हीं के कारण पूरा देश भगवान राम के साथ खड़ा हुआ था। देश के गृहमंत्री के तौर पर पर भी आडवाणी की बड़ी भूमिका रही थी। हम सभी के लिए अत्यंत आनंद और प्रसन्नता का विषय है कि भारत सरकार द्वारा हमारे मार्गदर्शक लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। जिसके लिए मैं यशस्वी प्रधानमंत्री @narendramodi का आभार व्यक्त करता हूं।

आज पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता गदगद
विष्णुदत्त प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा के बाद पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता गदगद है। यह ऐतिहासिक दिन है। आडवाणी ने पूरा जीवन देश के लिए समर्पित कर दिया। देश के विकास में आडवाणी की भूमिका अहम रही है। उन्होंने अपने जीवन का एक-एक पल देश व समाज के लिए समर्पित किया है।

एक व्यक्ति नहीं, संस्था हैं वह
शिवराजपूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि लालकृष्ण आडवाणी एक व्यक्ति नहीं, एक संस्था हैं। उन्होंने अपने जीवन का हर क्षण भारत माता के चरणों में समर्पित कर दिया। देश को विकास की राह पर इस स्थान तक पहुंचाने में उनका अतुलनीय योगदान है। देशवासी आज प्रसन्न और गदगद हैं। मैं आडवाणी जी को बधाई देकर प्रधानमंत्री मोदी जी के प्रति हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *