महापौर ने अंतरिम बजट किया पेश, 500 करोड़ रुपए हाउसिंग फॉर ऑल के पांच प्रोजेक्ट में किया जाएगा खर्च

प्रादेशिक भोपाल मध्‍य प्रदेश

भोपाल| भोपाल नगर निगम परिषद की मीटिंग आज सुबह करीबन 11.30 बजे शुरू हुई। जिसमे महापौर मालती राय ने वर्ष 2024-25 का अंतरिम बजट पेश किया। इस बजट में नर्सिंग होम और हॉस्पिटल में बेड के हिसाब से लाइसेंस फीस, आवारा कुत्तों और​​​​ पुराने बजट के कई प्रस्तावों को लेकर चर्चा जारी है। अंतरिम बजट को 900 करोड़ रुपए का तैयारी किया गया है। जिसे चर्चा के बाद पास किया जाएगा। इस बजट में महापौर, परिषद अध्यक्ष और पार्षद निधि जैसे प्रविधान नहीं होंगे। लोकसभा चुनाव के बाद आने वाले पूर्ण बजट में विकास कार्यों के लिए प्रविधान होंगे। बजट पर चर्चा आइएसबीटी स्थित मुख्यालय के सभागार में जारी है।

अंतरिम बजट में जानें क्या है खास

800 करोड़ रुपए से अधिक का होगा अंतरिम बजट।
500 करोड़ रुपए हाउसिंग फॉर ऑल के पांच प्रोजेक्ट में रखी जाएगी।
सभी 85 वार्डों के लिए पांच करोड़ रुपए की राशि सोलर के लिए रहेगी।

पिछले बजट में ये था खास…

जनता पर कोई नया टैक्स नहीं लगाया गया।
मेयर की 5 करोड़, अध्यक्ष की 2 करोड़ और पार्षदों की निधि 25 लाख रुपए की गई। पार्षदों की विधि 10 लाख घट गई थी, लेकिन प्रॉपर्टी टैक्स का 50% राशि उन्हीं के वार्ड में खर्च करने का वादा किया गया।
हर कॉलोनी में एक पार्क का कॉन्सेप्ट भी तैयार किया गया। ताकि, बड़े-बच्चे सभी यहां घूमने पहुंच सके। इसलिए पॉर्कों के विकास के लिए 10 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया। हालांकि, ये जमीन पर नहीं उतरा।
शहर में पांच हजार से ज्यादा मीट दुकानें हैं। इसके चलते कवर्ड मीट मार्केट और स्मार्ट फिश मार्केट बनाने पर जोर दिया गया। साढ़े 4 करोड़ रुपए खर्च किए जाने थे। यह काम नहीं हो सका।
प्रेमपुरा घाट का 3 करोड़ रुपए में जीर्णोंद्धार करने का निर्णय लिया गया था। अन्य घाटों को भी सुधारने का दावा किया गया। यह काम भी जमीन पर नहीं उतरा।
गुरुनानक कॉरिडोर के सौंदर्यीकरण पर दो करोड़ रुपए खर्च किए जाने का प्रस्ताव था। यह काम शुरू नहीं हो पाया।
बच्चों के लिए मिनी स्पोर्ट्स सेंटर का निर्माण नहीं पाया।
निगम के कर्मचारियों की बालिकाओं को प्रोत्साहन देने के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं में 75 प्रतिशत अंक लाने पर उन्हें पांच हजार रुपए दिए जाएंगे। इस प्रस्ताव पर अमल किया जा रहा है। हाल ही में बालिकाओं को राशि दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *