राजस्थान से सोनिया गांधी जाएंगी रास, प्रियंका रायबरेली से लोस चुनाव में उतरेंगी!

देश नई दिल्ली राष्ट्रीय

नई दिल्ली| लोकसभा चुनाव 2024 से पहले पूरे देश की सियासत करवट ले रही है। अब तक भाई राहुल गांधी के लिए कांग्रेस पार्टी को चुनाव लड़वा रही प्रियंका गांधी अब स्वयं उत्तर प्रदेश की रायबरेली से चुनाव लड़ सकती हैं। सोनिया गांधी अभी रायबरेली से सांसद हैं। राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने अब स्वास्थ्य कारणों से को लोकसभा चुनाव में नहीं उतारने का फैसला किया है। ऐसे में राजस्थान से उन्हें राज्यसभा भेजने की तैयारी है। गौरतलब है कि राजस्थान में तीन सीटों पर राज्यसभा के चुनाव होने जा रहे हैं। इसमें भाजपा के खाते में दो और कांग्रेस एक सीट के जाने की संभावना है।

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने की राज्यसभा जाने की अपील
मध्यप्रदेश कांग्रेस इकाई ने पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी से राज्यसभा में प्रतिनिधित्व करने की अपील की थी। अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोमवार को कहा कि पार्टी वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने पिछले दिनों सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। उन्होंने सोनिया गांधी से राज्यसभा में पार्टी का नेतृत्व करने का अनुरोध किया था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस पार्टी की राय यही है कि अतीत में प्रधानमंत्री का पद त्याग कर चुकी सोनिया गांधी अगर मध्यप्रदेश से राज्यसभा में जाएंगी तो लोगों की आवाज मजबूत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *