प्रदेश में हर दिन कांग्रेस छोड़ भाजपा ज्वाइन कर रहे नेता, अध्यक्ष बोले- पीएम के नेतृत्व में पार्टी का विस्तार हो रहा

प्रादेशिक भोपाल मध्‍य प्रदेश

सीधी जिले से कांग्रेस महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री रंजना मिश्रा, जिला महामंत्री रोहित मिश्रा एवं को-ऑपरेटिव सेल के प्रदेश महामंत्री सुरेश पांडे ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
देश को आगे ले जाने की यात्रा में सभी सम्मिलित होने के लिए भाजपा में शामिल हो रहे हैं।
हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

भोपाल। कांग्रेस छोड़ने वाले कार्यकर्ताओं का सिलसिला थम नहीं रहा है। वे लगातार पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम रहे हैं। बुधवार को भी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं वरिष्ठ नेता व न्यू ज्वाइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा के समक्ष छिंदवाडा जिले के साहू समाज के राष्ट्रीय, प्रदेश व जिला पदाधिकारी एवं कांग्रेस के बड़वानी जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक वीरेन्द्र सिंह राठौर दरबार व जिले के कांग्रेस पदाधिकारी और ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास कार्यो से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। छिंदवाड़ा जिले से कांग्रेस के नेता व राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश साहू, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक साहू, राष्ट्रीय संगठन मंत्री गिरीश साहू, नगर अध्यक्ष सोनू साहू, युवा जिलाध्यक्ष दीपक साहू, राजनैतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अंबर साहू सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी पार्टी में शामिल हुए हैं।

बड़वानी जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक वीरेन्द्र सिंह राठौर दरबार, मंडल अध्यक्ष संजय गोयल, पूर्व नगर अध्यक्ष किशोरीलाल, सावन मखवाने, महेश जुलवान्या बडो, आदित्य निगवाल, संजू बडोले, राकेश बडोले, जैतराम डेहरिया, वैश्य समाज नगर अध्यक्ष अंतिम अग्रवाल, महामंत्री सलील बंसल, साहू समाज के जिलाध्यक्ष नवनीत साहू, राजेन्द्र सिंह राठौर, सौरभ राठौर सहित बडी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इससे पहले भी युवक कांग्रेस के पूर्व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष व प्रदेश कांग्रेस महामंत्री हर्षित गुरु, कांग्रेस के प्रदेश सचिव राकेश रघुवंशी, कांग्रेस नेत्री रश्मि पाण्डे, पार्षद अनुजा गुरू, रश्मि मिश्रा, श्रीमती दीक्षा सोनी, पार्षद विशाल शंकुल, पार्षद गौरव पालीवाल, पार्षद शकील खान, दिलीप नामदेव,संजय शंकुल एवं राजा तिवारी सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में पार्टी का विस्तार हो रहा है – वीडी शर्मा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि आज छिंदवाड़ा जिले के सैकड़ों नौजवानों ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। मैं सभी का भाजपा परिवार में स्वागत करता हूं। राम नाम की गंगा बह रही है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश को आगे ले जाने के लिए जारी इस यात्रा में सभी सम्मिलित होने के लिए भाजपा में शामिल हो रहे हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पार्टी का विस्तार हो रहा है। हम सब मिलकर पार्टी को और मजबूत बनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *