यूपी : पल्लवी पटेल ने किया बड़ा ऐलान, अखिलेश यादव का साथ छोड़ राहुल गांधी का थामेंगी हाथ!

उत्तर प्रदेश देश राष्ट्रीय

वाराणसी| कांग्रेस की न्याय यात्रा में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव सहित गठबंधन के अन्य नेता भी शामिल होंगे। पल्लवी पटेल 16 फरवरी को रात या 17 फरवरी की सुबह वाराणसी आएंगी। बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजर करने के बाद रैली में शामिल होंगी।

बाबा विश्वनाथ का दर्शन के बाद भदोही निकल जाएगी रैली

कांग्रेस न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए कार्यकर्ताओं की बैठक चल रही है। बैठक में रैली की आगे की रणनीतियों पर चर्चा होगी। रैली को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को जुटाया जाएगा। रैली विश्वनाथ बाबा का दर्शन करने के बाद गोदौलिया, लक्‍शा, रथ यात्रा मंडुआडीह और लोता होते हुए भदोही निकल जाएगी।

वाराणसी में रोड शो करेंगे राहुल
भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी वाराणसी में गोलगड्डा, पीलीकोठी, विश्वेरश्वर गंज, मैदागिन होते हुए काशी विश्वनाथ धाम पहंचेंगे। यहां दर्शन-पूजन के बाद भदोही रवाना हो जाएंगे। यात्र अमेठी, लखनऊ, बरेली और आगरा होते हुए राजस्‍थान जाएगी।

पल्लवी पटेल ने अखिलेश यादव पर साधा था निशाना
विधायक पल्लवी पटेल ने सपा नेतृत्व पर निशाना साधा। पल्लवी पटेल ने कहा कि पी‌डिए के साथ धोखा है। मैं इसमें शामिल नहीं हूं। सपा विधायक और अपना दल कमेरावादी की नेता पल्लवी पटेल ने कहा कि राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवारों में पीडीए को प्रतिनिधित्व नहीं मिला। यह पीडीए के साथ धोखा है। पीडीए यानी पिछड़ा, दलित अल्पसंख्यक समाज। पल्लवी पटेल ने कहा कि सपा को पिछडा, दलित और अल्पसंख्यक समाज के लोग वोट करते है, लेकिन राज्यसभा के उम्मीदवारों में पीडीए के लोग शामिल नहीं हैं। ये पीडीए के साथ धोखा है। मैं इसमें शामिल नहीं हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *