राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में बवाल : कांग्रेस-बीजेपी कार्यकर्ता आए सामने, दोनों तरफ से नारेबाजी

उत्तर प्रदेश देश राष्ट्रीय

अमेठी| उत्तर प्रदेश का आज सियासी माहौल काफी गर्म है। देश के दो बड़े नेता एक की समय एक ही क्षेत्र में पहुंच रहे हैं। एक ओर राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज करीब दोपहर तीन बजे अमेठी में प्रवेश की, वहीं दूसरी तरफ बीजेपी सांसद स्मृति इरानी आज अमेठी में जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रही हैं। इसी बीच दोनों नेताओं के कार्यकर्ताओं के बीच हंगामा हो गया। बता दें, दोपहर करीब तीन बजे राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा अमेठी में दाखिल हुई। राहुल गांधी के आगमन पर उनके पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका जमकर स्वागत किया। वहीं, अब राहुल गांधी अपनी यात्रा को साथ लेकर अमेठी शहर की ओर बढ़ रहे हैं।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने अमेठी में राहुल गांधी की यात्रा का किया विरोध
इसी बीच अमेठी शहर के चौक के पास कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं का आमना-सामना हो गया और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का विरोध शुरू कर दिया। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ‘राहुल गांधी वापस जाओ के नारे लगाने लगे। स्थिति बिगड़ने के बाद दोनों दलों रोकने के लिए अमेठी पुलिस मौके पर पहुंची। बता दें, अमेठी व गौरीगंज में रैली के बाद राहुल गांधी गौरीगंज के केंद्रीय ऑफिस में पार्टी नेताओं से भेंट करेंगे। कांग्रेस ऑफिस के बाद राहुल ऐधी पहुंचेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खरगे व राहुल यहां एक रैली को संबोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *