अर्थव्यवस्था के लिए खुशखबरी, तीसरी तिमाही में 8.4 फीसदी रही जीडीपी ग्रोथ

देश नई दिल्ली राष्ट्रीय व्यापार

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने गुरुवार को चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में जीडीपी के आंकड़े जारी कर दिए। जो इस बात का सबूत है कि देश की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है। दरअसल, तीसरी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ 8.4 फीसदी की दर से हुई। ये आंकड़े पूर्वानुमान से ज्यादा है। मैन्युफैक्चरिंग और सरकारी खर्च में बढ़ोतरी के बाद जीडीपी की रफ्तार में गति आई है।

अनुमान से बेहतर जीडीपी के आंकड़े
भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। इसकी तारीफ विश्व बैंक और आईएमएफ ने भी की है। अब तीसरी तिमाही के आंकड़े सामने आए हैं, वो इकोनॉमी की तेज रफ्तार को दशा रहे है। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों से पता चलता है कि दिसंबर तिमाही में देश का सकल घरेलू उत्पाद तेजी से बढ़ी है। यह दर 2022 की दूसरी तिमाही के बाद मजबूत बढ़ोतरी है, जो 6.6% के पूर्वानुमान से ज्यादा है।

एनएसओ का पूर्वानुमान
भारत की इकोनॉमी की रफ्तार को देखते हुए एनएसओ ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए ग्रोथ रेट 7.6% रहने का अनुमान लगाया है। इससे पहले जनवरी 2024 में जीडीपी ग्रोथ रेथ 7.3 फीसदी का अनुमान लगाया था। एनएसओ ने 2022-23 जीडीपी वृद्धि को संशोधित कर 7 प्रतिशत कर दिया, जबकि पहले का अनुमान 7.2 प्रतिशत था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *