बेंगलुरू के लोकप्रिय रेस्तरां रामेश्वरम कैफे में ब्लास्ट, 5 लोग घायल

कर्नाटक देश राष्ट्रीय

बेंगलुरू। बेंगलुरू के लोकप्रिय रेस्तरां रामेश्वरम कैफे में शुक्रवार को आग लग जाने से कम से कम पांच लोग घायल हो गए। संदेह है कि एक सिलेंडर में विस्फोट होने के कारण आग लगी। पुलिस ने यह जानकारी दी। घायल व्यक्तियों की वास्तविक संख्या के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं है, हालांकि पुलिस ने कहा कि कम से कम पांच लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। कुन्दनहल्ली इलाके में स्थित रामेश्वरम कैफे में विस्फोट होने से आग लग गई। पुलिस और अग्निशमन कर्मी स्थिति पर काबू पाने के लिए वहां पहुंच गए हैं।

बेंगलुरू के कैफे में बैग मिलने से हड़कंप, मालिक ने कहा- कस्टमर ने छोड़ा था

बेंगलुरू। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू के कैफे में शुक्रवार को विस्फोट हुआ। अधिकारियों ने जानकारी दी कि इसमें 9 लोग घायल हुए हैं। इसमें दो कर्मचारी व सात कस्टमर शामिल हैं। भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने बम विस्फोट का संदेह जताया है। उन्होंने दावा किया कि कैफे मालिक ने बताया कि कस्टमर ने एक बैग छोड़ा, जिससे विस्फोट हुआ। बेंगलुरु के द रामेश्वरम कैफे में हुए विस्फोट पर कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि कैफे के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। पता चला है कि किसी ने कैफे में एक बैग छोड़ा था। घटना के आरोपियों को सजा दी जाएगी।

‘कैफे में नहीं हुआ सिलेंडर विस्फोट’
भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने रामेश्वरम कैफे के फाउंडर श्रीनागराज से इस घटना पर बात की। उन्होंने बताया कि यह घटना किसी सिलेंडर के फटने की वजह से नहीं हुई। श्रीनागराज ने बताया कि एक कस्टमर आया था, जो कि एक बैग छोड़कर चला गया था। उस बैग से विस्फोट हुआ है। इस हादसे में उनके कर्मचारी को भी चोटें लगी हैं। उन्होंने आगे कहा कि श्रीनागराज से बात कर साफ समझ आ रहा है कि यह मामला संदिग्ध है। यह बम विस्पोट का मामला लग रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *