तेज आवाज के साथ फिर हिली सिवनी की धरती, 3.6 तीव्रता का भूकंप दर्ज

प्रादेशिक मध्‍य प्रदेश सिवनी

सिवनी। शहर में एक बार फिर बुधवार रात 8.2 बजे तेज धमाके के साथ धरती कांप गई। भूकंप का झटका शहरी क्षेत्र के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में महसूस किया गया। सीस्मोमीटर में 3.6 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। इसके पहले पिछले साल अक्टूबर माह में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। बुधवार की रात धरती कांपने के साथ ही घर, दुकान और उसमें रखा समान गड़गड़ाहट के साथ हलचल हुई। वहीं लोग अपनी दुकानों व घरों से बाहर निकल गए। भूकंप के हल्के झटके वर्षा के बाद बीते चार सालों से लगातार शहर से लगे कुछ क्षेत्रों में आ रहे हैं। पिछले साल भूगर्भीय हलचल पर जांच करने आए भू विज्ञानियों ने बताया था कि वर्षा का पानी दरारों के जरिए गहराई में पहुंचने के कारण तैयार ऊर्जा के बाहर निकलने से यह झटके महसूस किए जा रहे हैं। बीते चार सालों में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए है। इनमें से कुछ रिक्टर स्केल पर भी दर्ज हुए हैं। वर्ष 2020 में 27 अक्टूबर को रिक्टर स्केल पर सिवनी में पहला भूकंप 3.3 तीव्रता दर्ज किया गया था। इसके बाद 31 अक्टूबर को दिन में दो बार 3.1 व 3.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। नौ नवंबर को सिवनी में रिक्टर पर 3.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। पिछले साथ भी वर्षा के बाद कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। बीते पांच माह से भूकंप के झटके महसूस नहीं हुए थे लेकिन 13 मार्च की रात 8.2 बजे फिर धरती के कांपने से लोग दहशत में आ गए।

अलर्ट रहने के निर्देश : 13 मार्च रात्रि 8.02 बजे जिलें में 3.6 रिक्टर पैमाने का भूकम्प का दर्ज किया गया हैं। जिला प्रशासन भारतीय मौसम विज्ञान के वरिष्ठ वैज्ञानिकों के संपर्क में हैं। दर्ज कम तीव्रता वाले भूकम्प से जान-माल की हानि की संभावना नहीं हैं। जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों से धैर्य बनाये रखते हुए आवश्यक सावधानी रखने की अपील की गई हैं। पुलिस, होमगार्ड्स, एसडीआरएफ, स्वास्थ्य व सहित सभी अधिकारी-कर्मचारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए अलर्ट पर रहने निर्देशित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *