भोपाल। लोकसभा चुनाव की तारीख घोषित होने के साथ ही आचार संहिता लागू हो गई है। शनिवार शाम को 5 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।
- धनंजय सिंह भदौरिया को सचिव, मध्य प्रदेश शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास को अनुसूचित जाति विकास का आयुक्त बनाया गया है।
- विवेक श्रोत्रिय को संयुक्त निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है।
- राकेश सिंह को प्रबंधन संचालक मत्य महासंघ बनाया गया है।
- अमन वैष्णव को मुख्य कार्यपालन अधिकारी रतलाम से अपर कलेक्टर अनूपपुर बनाया गया है।
- अभय सिंह ओहरिया उप सचिव गृह विभाग से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत उमरिया बनाया गयाह है।