होसबाले बने रहेंगे संघ के सरकार्यवाह, स्वप्निल कुलकर्णी मध्यभारत के क्षेत्र प्रचारक बने

देश महाराष्ट्र राष्ट्रीय

नागपुर| नागपुर में हो रही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में कई अहम निर्णय हुए हैं। आरएसएस की इस महत्वपूर्ण बैठक में संगठन को लेकर कई बदलाव किए गए हैं। अब दीपक विस्पुते की जगह स्वप्निल कुलकर्णी मध्य भारत प्रांत के नए क्षेत्र प्रचारक बनाए गए हैं। राजमोहन को मालवा प्रांत के नए प्रांत प्रचारक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मध्य भारत प्रांत के क्षेत्र प्रचारक दीपक विस्पुते को अखिल भारतीय सह बौद्धिक प्रमुख बनाया गया है। बलिराम पटेल अखिल भारतीय सामाजिक सद्भाव प्रमुख बनाए गए हैं। विमल गुप्ता को मध्य भारत प्रांत का प्रचारक बनाया गया है। विनय दीक्षित प्रज्ञा प्रवाह के संयोजक बनाए गए हैं।

होसबाले फिर बने सरकार्यवाह
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा नागपुर के रेशिमबाग में हो रही है। आज (17 मार्च) इसका समापन है। इस सभा में सरकार्यवाह पद (2024-2027) के लिए दत्तात्रेय होसबाले जी पुनः निर्वाचित हुए। होसबाले 2021 में सरकार्यवाह बनाए गए थे।

तीन दिन चली बैठकें
अगले साल 2025 में विजयादशमी को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 साल पूरे हो जाएंगे। नागपुर में हुई अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में 15, 16 और 17 मार्च तीन दिन तक बैठक चली। इसमें संघ के कामों, विशेषकर संघ शाखाओं की समीक्षा हुई। संघ की स्थापना के सौ साल पूरे होने (शताब्दी वर्ष) के दौरान संघ के विस्तार की दृष्टि से 1 लाख शाखा का लक्ष्य रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *