सीएम मोहन यादव बोले- शेख अब्दुल्ला प्रमं बने इसलिए जवाहर लाल नेहरू ने जम्मू-कश्मीर में लगाई था धारा 370

प्रादेशिक मध्‍य प्रदेश सीधी

सीधी। मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार को भाजपा प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा को नामांकन दाखिल कराने सीधी पहुंचे। छत्रसाल स्टेडियम में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे देश में भारत विश्व गुरु बनने जा रहा है। यह मोदी का चुनाव है। कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के प्रत्याशी डंके की चोट में नामांकन दाखिल कर रहे हैं। लेकिन कांग्रेस को उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं। मध्य प्रदेश की 29 सीटों में कांग्रेस का कोई बड़ा चुनाव लड़ने को तैयार नहीं है। जहां कांग्रेस की नया यात्रा निकलते हैं वहां लोग कांग्रेस छोड़ देते हैं। कांग्रेस हमला करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस राम मंदिर नहीं बना ने देना चाह रही थी। शिलान्यास के समय दंगे करना चाहती थी। मंदिर के लोकार्पण में आमंत्रण दिया गया लेकिन कांग्रेसियों ने अहंकार से इसे भी ठुकरा दिया और कोई नहीं गया। अब मौका आ गया है अब उनके उम्मीदवार को जनता ठुकराएगी। अब तो कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हमारा नारा लगते हैं। अबकी बार मोदी सरकार।

कांग्रेस ने लूटने का काम किया है। भाई को भाई से लड़ाने और कुर्सी के लिए लड़ती रही है। भाजपा वसुदेव कुटुंबकम पर विश्वास करती है। भारत में युगों युगों से रीति रिवाज और परंपरा महत्वपूर्ण रही है। उसी परंपरा से हम चल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने सभा के दौरान अटल बिहारी वाजपेयी के संघर्ष को याद करते हुए कहा कि अटल जी विपक्ष में रहकर कभी नहीं घबराएं। वह अपने सिद्धांतों में अडिग रहे। उनके जीवन का कण-कण, क्षण-क्षण भाजपा के लिए रहा। कांग्रेस को आड़े हाथ से लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जब देश आजाद हुआ तो जवाहर लाल नेहरू ने पहली गलती किया। जम्मू कश्मीर में धारा 370 लगा दिया। वह भारत के प्रधानमंत्री बने। जम्मू कश्मीर के शेख अब्दुल्ला प्रधानमंत्री बन गए। श्यामा चरण मुखर्जी ने धारा 370 का विरोध किया। उन्होंने कहा कि पहले कश्मीर में 40000 लोगों की हत्याएं हुआ करती थी। आतंकवादी मुंबई दिल्ली समेत बड़े शहरों में हमला करते थे। अब मोदी का युग है अब आतंकवादी भी नहीं बचे। उन्होंने कहा कि पैसे की कोई कमी नहीं है।

नामांकन दाखिल कराया : मुख्यमंत्री मोहन यादव चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा के साथ रोड शो कर कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन दाखिल कराया। उनके साथ उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, प्रहलाद पटेल समेत सभी विधानसभा के विधायक साथ रहे।

लालचंद गुप्ता भाजपा में शामिल : मंगलवार को टिकट नहीं मिलने से नाराज कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद गुप्ता ने पद और पार्टी दोनों से इस्तीफा दिया था। बुधवार को मुख्यमंत्री के साथ भाजपा में सदस्यता लिया है। बता दें पिछले लोकसभा चुनाव में लालचंद भाजपा से नाराज होकर कांग्रेस में शामिल हुए थे। वे भाजपा के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *