नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राजस्थान, हरियाणा एवं आंध्र प्रदेश के लिए आज पार्टी के चुनाव प्रभारियों एवं सह प्रभारियों की नियुक्ति कर दी। भाजपा के महासचिव अरुण सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा कि पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने तीनों प्रदेशों के लिए चुनाव प्रभारियों एवं सह प्रभारियों की नियुक्तियों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने राजस्थान के लिए विनय सहस्रबुद्धे को प्रभारी और विजया राहटकर एवं प्रवेश वर्मा को सह प्रभारी नियुक्त किया है। हरियाणा के लिए सतीश पुनिया को प्रभारी एवं सुरेंद्र सिंह नागर को सह प्रभारी तथा आंध्र प्रदेश के लिए पार्टी महासचिव अरुण सिंह को प्रभारी एवं सिद्धार्थ नाथ सिंह को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।