कंगना रनौत ने खुद किया ऐलान, कहा- लडूंगी लोस चुनाव, पसंदीदा सीट भी बताई

देश नई दिल्ली बॉलीवुड मनोरंजन राष्ट्रीय

मुंबई| बॉलीवुड की क्वीन यानी एक्ट्रेस कंगन रनौत ने फैंस को खुशखबरी दी है। उन्होंने बताया है कि वह लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। कंगना रनौत का शनिवार 23 मार्च को जन्मदिन था, इस मौके पर एक्ट्रेस हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में बगलामुखी मंदिर में देवी के दर्शन करने गई थी। इस मौके पर एक्ट्रेस ने ऐसा कुछ कहा जिससे उनकी राजनीति में एंट्री करने की खबर पर मुहर लग गई है।

कंगना ने बताया लड़ेंगी लोकसभा चुनाव
बगलामुखी मंदिर में माता के दर्शन करने के दौरान कंगना ने मीडिया से बातचीत की। उनसे जब पॉलिटिक्स जॉइन करने को लेकर सवाल पूछा गया तो एक्ट्रेस ने कहा- “हां, अगर माता रानी की आशीर्वाद रहा और कृपा बनी रही तो वो मंडी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी। कंगना रनौत खुद हिमाचल प्रदेश के मंडी की ही रहने वाली हैं, ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि एक्ट्रेस को इस सीट से टिकट मिल सकता है। इस वर्ष भी मैंने अपने जन्मदिन पे माँ शक्ति के दर्शन किए, हिमाचल में विश्वप्रख्यात बग्लामुखी जी के दर्शन करने के बाद परिवार सहित शक्तिपीठ ज्वाला जी के भी दर्शन किए, इस प्राचीन शक्तिपीठ में माँ सती का स्वाधिष्ठान ( जीभा) भाग गिरा था, यहाँ आदिकाल से ज्योति जल रही है, कोई जल कोई…
कंगना रनौत ने अपने जन्मदिन पर कुछ फोटो भी शेयर की थी। इसमें एक्ट्रेस भक्ति में लीन नजर आ रही हैं। ऐसे में एक्ट्रेस के फैंस चाहते हैं कि कंगना बॉलीवुड से निकल कर राजनीति में कदम रखें। कंगना के चुनाव लड़ने की खबरें जोरों पर हैं। इसके पहले भी कई बार इस तरह की खबरें आ चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *