मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते की चुनावी सभा में शामिल हुए मोहन यादव
यादव बोले कोई भ्रष्ट मोदी सरकार में बचने वाला नहीं
मंडला लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी हैं केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते
मंडला/भुआ बिछिया। रविवार को बिछिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुटास में मंडला लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी व केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के चुनाव प्रचार में पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस को आदिवासी से छल करके वोट लेकर अधिकार से वंचित करने वाली पार्टी बताया। मोहन ने कहा भाजपा ने एक आदिवासी बहन को राष्ट्रपति बनाकर सिद्ध कर दिया। हमारी सरकार ने जनजातीय समाज के कल्याण और सम्मान के लिए जमीनी काम किए हैं।
देश का चौकीदार ईमानदार
छिंदवाड़ा जिले के हरई विधायक कमलेश शाह भी हमारी नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए हैं। मोहन ने कहा गेहूं में बोनस दिया है आचार संहिता लागू हैं, और बजट भी आने वाला है धान में भी बोनस देंगे ये हमारी गारंटी है। लाड़ली बहनों को पैसा दे रहे हैं,इस माह 5 दिन पहले उनके खाते में पैसा आ जाएगा। मोदी की और प्रदेश सरकार सबका भला करने वाली सरकार है। कुलस्ते ने कहा देश का चौकीदार ईमानदार है,और कोई भ्रष्ट मोदी सरकार में बचने वाला नहीं है। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री और कांग्रेस पर आरोपों की बौछार की। सभा को केंद्रीय मंत्री भाजपा प्रत्याशी फग्गनसिंह कुलस्ते प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह,कैबिनेट मंत्री सम्पत्तिया उइके ने सभा को सम्बोधित किया। इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी डा. विनोद मिश्रा, लोकसभा संयोजक प्रफुल्ल मिश्रा, जिला भाजपा अध्यक्ष भीष्म द्विवेदी, सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता मौजूद थे। सभा का संचालन विधानसभा प्रभारी राजेश पाठक ने किया।