केजरीवाल के खिलाफ मामला ‘सबसे बड़ी साजिश’ : संजय सिंह

देश राष्ट्रीय हरियाणा

चंडीगढ़| आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने मंगलवार को केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को आड़े हाथ लेते हुए दावा किया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ धनशोधन का मामला ‘सबसे बड़ी साजिश’ है। संजय सिंह का यह बयान दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा अरविंद केजरीवाल की याचिका को खारिज किए जाने के बाद आया। संजय सिंह ने उम्मीद जताई कि पार्टी प्रमुख को इस मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल जाएगी। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पंजाब के ‘आप’ विधायकों और मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ बैठक के बाद संजय सिंह संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। राज्यसभा सदस्य ने आरोप लगाया, ‘मैं कह रहा हूं कि यह पूरा मामला आजादी के बाद देश की राजनीति में सबसे बड़ी राजनीतिक साजिश है।’

उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले को ‘गहरी साजिश के तहत गढ़ा’ गया है। सिंह ने दावा किया, ‘इसके पीछे की मंशा किसी घोटाले की जांच करना नहीं है बल्कि दिल्ली की आप सरकार को अपदस्थ करना है।’ उन्होंने केजरीवाल के मामले का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि ‘फर्जी’ गवाह बनाए गए हैं और ‘निराधार’ आरोप लगाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *