कांग्रेस की एक और सूची आई सामने, झारखंड व आंध्र प्रदेश के उम्मीदवारों के नाम तय

देश नई दिल्ली राष्ट्रीय

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 को देखते कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है। कांग्रेस की इस सूची में झारखंड व आंध्र प्रदेश की सीटों पर उम्मीदवारों के नामों को तय किया गया हैं। कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश से 9 व झारखंड से 2 उम्मीदवारों की घोषणा की है।

कांग्रेस ने गोड्डा सीट से दीपिका सिंह का काटा टिकट
कांग्रेस ने झारखंड की गोड्डा सीट के उम्मीदवार में बदलाव किया है। इस सीट से दीपिका सिंह पांडे की जगह प्रदीप यादव पर भरोसा जताया गया है।

इन उम्मीदवारों पर लगाया दांव
कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश से श्रीकाकुलम से डॉ. पेददा पर्मेश्वरा राव, विजैनाग्राम से बोब्बीली श्रीनू, आमलापुरम (एससी) से जंगा गौथम, मछलीपटनम से गोल्लु कृष्णना, विजयवाड़ा से वल्लारु भार्गव, ओनगोले से ईदा सुधाकर रेड्डी, नंद्याल से जंगीती लक्ष्मी नरसिम्हाक यादव, अनंतपुर से मल्लिकार्जुन वज्जला, हिंदूपुर से बीए समद शहीन को टिकट दिया गया है। झारखंड की गोड्डा सीट प्रदीप यादव, रांची से यशश्वनी सहाय को टिकट दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *