पंजाब के जालंधर में बोले पीएम नरेंद्र मोदी- जहां कांग्रेस वहां समस्याएं, जहां भाजपा वहां समाधान

देश पंजाब राष्ट्रीय

जालंधर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पंजाब के जालंधर में फतेह रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश में पांच चरणों का चुनाव हो चुका है। शनिवार को छठे चुनाव होने वाला है। पीएम मोदी ने कहा, ‘जो लोग कल तक बीजेपी के खिलाफ गुब्बारा फुला रहे थे, उनका गुब्बारा फूट चुका है। कांग्रेस और इंडी गठबंधन को कोई वोट नहीं देना चाहता।’

कांग्रेस जहां समस्याएं वहां : उन्होंने कहा कि आज देश समझ रहा है कि जब तक कांग्रेस है तब तक परेशानियां हैं। जहां कांग्रेस है वहां समस्याएं हैं। जहां बीजेपी है वहां समाधान है। देश ने 4 जून 400 पार का बुलंद नारा किया है। पीएम मोदी ने कहा, ‘पंजाब देश का सीमावर्ती राज्य है। हमें इसे संकट में नहीं जाने देना है। कांग्रेस ने दशकों तक जो पाप किए थे। अब झाड़ू पार्टी उस विष को खाद और पानी दे रहा है।’

कांग्रेस की फोटो कॉपी है झाड़ू पार्टी : उन्होंने कहा कि ड्रग्स डीलर्स को पंजाब में फ्री लाइसेंस मिला है। लोग समझ गए हैं कि झाड़ू पार्टी वाले नशे के थोक व्यापारी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘झाड़ू पार्टी ने कांग्रेस से इमरजेंसी का पाठ सीख लिया है। यह कांग्रेस पार्टी की फोटो कॉपी है। बीजेपी झाड़ू वालों की बेईमानी नहीं चलने देगी।’

कांग्रेस को अपने वोटबैंक की चिंता : पीएम मोदी ने आगे कहा कि ये भाजपा है जो सीना ठोककर विरासत पर गर्व की बात करती है। हमने साहिबजादों की स्मृति में 26 दिसंबर को वीर बालदिवस मनाने की शुरुआत की। कांग्रेस को लगता था कि साहिबजादों की बात करेंगे तो वोटबैंक नाराज हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *