24 वर्षों का टूटा रिकार्ड, 46.7 डिग्री पारा से भट्टी जैसा तपा सागर, गर्मी में भुन गईं चमगादड़

प्रादेशिक मध्‍य प्रदेश सागर

सागर| रेगिस्तान से आ रही गर्म हवाओं से पूरा संभाग भीषण गर्मी से भट्टी के जैसे तप रहा है। हालत यह है कि नौतपा के तीसरे दिन सोमवार को लू के थपेड़े के बीच सीजन में पहली बार सागर का अधिकतम तापमान 46.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म संभाग का जिला निवाड़ी रहा। निवाड़ी में अधिकतम तापमान 48.7 डिग्री पर पहुंच गया। दमोह में 47 तो खजुराहो में तापमान 47.2 डिग्री पर पहुंच गया। सागर शहर में पिछले 24 वर्षों में पहली बार ऐसी गर्मी देखने को मिली। लू के चलते 5 घंटे तक सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। दोपहर 12 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक घरों से लोग बाहर नहीं निकले। घरों में एसी-कूलर भी काम नहीं कर रहे हैं। लोग बढ़ती गर्मी से परेशान हैं।

मई पहली बार इतना तप रहा सागरमौसम वैज्ञानिक विवेक छलोत्रे ने बताया कि मौसम विभाग के पास उपलब्ध रेकार्ड के अनुसार वर्ष 2000 के बाद से पहली बार सागर के तापमान में इतनी बढ़ोतरी हुई है। 2024 में पहली बार तापमान 46.7 डिग्री पर पहुंचा है। पिछले 24 वर्षों में इतनी अधिक गर्मी नहीं हुई। उन्होंने बताया कि नौतपा में 30 मई तक ही गर्मी से राहत मिलने की अभी कोई संभावना नहीं है।आज भी चलेगी दिनभर लूमौसम में विभाग ने अगले 24 घंटों तक लू चलने की चेतावनी जताई है। राजस्थान से सीधे अंचल की ओर गर्म हवा आ रही हैं। इससे लू से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। अगले 24 घंटे के दौरान पारा 45 डिग्री के पार पहुंच सकता है। मंगलवार को भी लू चलेगी।सागर में पिछले 23 साल में अधिकतम तापमान
सागर में आज रेड अलर्ट, तीव्र लू चलने की संभावना
सागर. शहर के लोगों पर गर्मी कहर बरसा रही है। अब गर्मी की वजह से लोगों को चैन नहीं है। राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं के थपेड़े सबसे ज्यादा परेशान कर रहे हैं। शहर में पहली बार नौतपा में ऐसी गर्मी हो रही है। मंगलवार को लगातार अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात में भी गर्मी से लोगों को चैन नहीं है। न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।गर्मी में ना होने दें पानी की कमीमेडिशन डॉ. मनीष जैन ने बताया कि शहर का तापमान 45 डिग्री से ज्यादा हो रहा है। लू भी चल रही है । इसलिए विशेष सतर्कता बरतें। लंबे समय तक तेज धूप में जाने से बचें नहीं तो हीट स्ट्रोक से डिहाइड्रेशन हो सकता है। शरीर में पानी की कमी के लिए शरबत, फलों का जूस एवं का सहारा लें। गन्ने का रस, मट्ठा में थोड़ा सा नमक मिलाकर पीने से भी शरीर को फायदा होता है। कोशिश करे शरीर का 70 प्रतिशत हिस्सा पानी बना रहे। शरीर में पानी की कमी पर नमक-चीनी का घोल पिएं। बुधवार को भी नहीं राहत
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया गया है। सागर में तीव्र लू चलने की संभावना है। साथ ही रातें भी गर्म होंगी। मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक के दौरान धूप में जाने से बचें। लू के प्रभाव से तनाव बढ़ता है। जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *