दतिया में खेत में काम कर रही विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म, 3 लोगों पर मामला दर्ज

दतिया प्रादेशिक मध्‍य प्रदेश

दतिया| बड़ौनी थाना क्षेत्र अंतर्गत खेत में काम कर रही विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गांव का एक मोनू अहिरवार एक जून की दोपहर अपने साथियों के साथ खेत पर पहुंचा और उसे जबरन अपने साथ ले गया। कमरे में बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। दो जून की सुबह डबरा की ओर सड़क पर छोड़कर चले गए। पीड़िता ने स्वजन को खबर दी। स्वजन डबरा पहुंचे और महिला को वापस घर लेकर आए। जिसके बाद पुलिस ने तीन आरोपितों के खिलाफ अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। थाना प्रभारी रमेश शाक्य ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीम दबिश दे रही हैं। जल्दी ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खेत पर ले जाकर भांजे ने किया मामी से दुष्कर्म
घाटीगांव के सिमरिया गांव में महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला को बहाने से उसका भांजा ही खेत पर बुलाकर ले गया। इसके बाद मामी से मारपीट कर दुष्कर्म किया। महिला अपने पति के साथ घाटीगांव थाने पहुंची। घाटीगांव थाना पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है। आरोपित को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। घाटीगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत ईंटमा गांव में रहने वाली महिला ने कुछ समय पहले ही दूसरी शादी की थी। महिला के पहले पति से दो बच्चे हैं। पहले पति से झगड़ा होने के चलते वह अलग रहने लगी थी।

कुछ समय पहले उसने दूसरी शादी भीकम रावत से की थी। भीकम का भांजा सिमरिया गांव में रहता है। भीकम महिला को अपने भांजे नीरज उर्फ नीरू रावत के घर लेकर पहुंचा, फिर वह यहां से चला गया। नीरज महिला को बहाने से खेत पर ले गया। यहां महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला ने विरोध किया तो मारपीट कर धमकाया। महिला यहां से भागी और अपने घर पहुंची। फिर उसने पति को पूरी घटना बताई। पति महिला को लेकर घाटीगांव थाने पहुंचा। इस मामले में घाटीगांव थाने में एफआइआर दर्ज कराई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *