सीएम नीतीश कुमार की अचानक तबीयत बिगड़ी, पटना के मेदांता अस्पताल में कराया गया भर्ती

देश बिहार राष्ट्रीय

पटना| बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को शनिवार सुबह अचानक तबीयत खराब होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। सुबह उठने पर उन्हें हाथों में तेज दर्द महसूस हुआ। दर्द बढ़ने पर उन्हें पटना के मेदांता अस्पताल ले जाया गया। मेदांता अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, नीतीश कुमार का इलाज हड्डी रोग विभाग में चल रहा है। डॉक्टरों की एक टीम उनकी देखरेख कर रही है। नीतीश कुमार पिछले कुछ महीनों से बेहद व्यस्त थे। लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने लंबा चुनाव प्रचार किया और इसके बाद केंद्र में सरकार गठन के लिए दिल्ली में लगातार बैठकों में भाग लिया।

29 जून को जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक है, जिसमें नीतीश कुमार का उपस्थित रहना अनिवार्य है। इस महत्वपूर्ण बैठक को ध्यान में रखते हुए नीतीश कुमार ने अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए तुरंत अस्पताल में इलाज करवाना उचित समझा। इससे पहले भी चुनाव प्रचार के दौरान वे बीमार हो गए थे, लेकिन उपचार के बाद उन्होंने पुनः सक्रियता दिखाई। चुनाव परिणाम के बाद दिल्ली जाकर उन्होंने सरकार गठन और मंत्रिमंडल में अपनी पार्टी के दो नेताओं को जगह दिलाने का काम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *