भारत ने जिम्बाब्वे को तीसरे मुकाबले में 23 रनों से हराया, सीरीज में 2-1 की बनाई बढ़त

क्रिकेट खेल देश नई दिल्ली राष्ट्रीय

नई दिल्ली। शुभमन गिल की कप्तानी में भारत जिम्बाब्वे के दौरे पर है, जहां टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। पहला मैच हारने के बाद मैन इन ब्लू ने वापसी की और सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है। टीम इंडिया ने दूसरा मैच 100 और अब बुधवार को खेला गया तीसरा मुकाबला 23 रनों से अपने नाम किया।

20 ओवर में 159 रन बना सकी जिम्बाब्वे
भारत और जिम्बाब्वे के बीच सीरीज का तीसरा टी20 मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब स्टेडियम में खेला गया। मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 182/4 का स्कोर खड़ा किया। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 6 विकेट के नुकसान पर 159 रन बना सकी। टीम के लिए डायन मायर्स ने 65 रनों की नाबाद पारी खेली। विकेटकीपर क्लाइव मदांदे 37 रन बनाकर आउट हुए। इनके अलावा कोई बल्लेबाज नहीं चला। भारत ने लिए वॉशिंगटन सुंदर ने 3, आवेश खान ने 2 और एक विकेट खलील अहमद ने लिया।

शुभमन गिल ने खेली कप्तानी पारी
पहले बल्लेबाजी करत हुए भारत ने 182 रन बनाए। मैच में शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल ओपनिंग करने उतरे। शुभमन ने 66 रनों की पारी खेली। इस दौरान तीन छक्के और सात चौके जड़े। यशस्वी के बल्ले से 36 रन निकले। इनके अलावा ऋतुराज गायकवाड़ ने 49 रन बनाए। अभिषेक शर्मा 10 रन ही बना सके। जिम्बाब्वे के लिए सिकंदर रजा ने 2 और ब्लेसिंग मुजरबानी को 2 सफलता मिली।

प्लेइंग 11
भारत : शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, अभिषेक शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान खलील अहमद।

जिम्बाब्वे : सिकंदर रजा (कप्तान), तदिवनाशे मरुमानी, वेसले मधवरे, ब्रायन बेनेट, डायन मायर्स, जोनाथन कैंपबेल, क्लाइव मदांदे (विकेटकीपर), वेलिंगटन मसाकाद्जा, रिचर्ड नगारावा, ब्लेसिंग मुजरबानी, तेंदाई चतारा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *