चीन, सूडान और स्पेन समेत 7 देशों के राजदूतों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंपे परिचय पत्र

देश नई दिल्ली राष्ट्रीय

एजेंसी, नई दिल्ली| राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को यहां राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में दक्षिण सूडान और स्पेन समेत 7 देशों के राजदूतों के परिचय पत्र प्राप्त किये। राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार जिन्होंने मुर्मू को परिचय पत्र सौंपे उनमें दक्षिण सूडान के राजदूत लुमुम्बा मकेले न्याजोक, जिम्बाब्वे की राजदूत स्टेला नकोमो, स्पेन के राजदूत जुआन एंटोनियो मार्च पुजोल और अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो अगस्टिन काउसिनो हैं।

भारत में नामित चीनी राजदूत शू फीहोंग राष्ट्रपति मुर्मू से मिले, बोले- विकास में योगदान देंगे
भारत में चीन के मनोनीत राजदूत शू फीहोंग ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए अपना आदर जताते हुए उन्हें अपना औपचारिक राजनयिक परिचय पत्र सौंपा। उन्होंने भारत-चीन में मजबूत संबंधों को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता पर जोर दिया। राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में सात देशों के राजदूतों ने राष्ट्रपति मुर्मू को अपने परिचय पत्र सौंपे। चीन के राजदूत भी इनमें से एक रहे। चीनी राजदूत फीहोंग ने कहा, मैं राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को औपचारिक राजनयिक पत्र प्रस्तुत करने और चीन-भारत संबंधों पर मैत्रीपूर्ण चर्चा करने पर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं चीन-भारत के संबंधों में सुधार और विकास में अपना उचित योगदान दूंगा।

राष्ट्रपति मुर्मू को अपना परिचय पत्र प्रस्तुत करने वालों में इक्वाडोर के राजदूत फर्नांडो जेवियर बुचेली वर्गास, ब्रिटेन के उच्चायुक्त लिंडी एलिजाबेथ कैमरून, कुवैत के राजदूत मेशाल मुस्तफा जे अलशेमाली, न्यूजीलैंड के उच्चायुक्त पैट्रिक जॉन राटा, गिनी के राजदूत, अलासेन कोंटे और फिजी के उच्चायुक्त, जगन्नाथ सामी शामिल थे। राष्ट्रपति भवन ने इन देशों के राजदूतों के परिचय पत्र लेने की घोषणा की है। इस घोषणा पर राष्ट्रपति भवन की तरफ से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी साझा की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *