कर्नाटक में मनी लांड्रिंग की जांच के संबंध में लोकायुक्त और ईडी की पूर्व एमएलए और मंत्री के ठिकानों पर रेड

कर्नाटक देश राष्ट्रीय

बेंगलुरु| प्रवर्तन निदेशालय यानी की ईडी ने कर्नाटक में बड़ी रेड की है। जानकारी के मुताबिक, ईडी की ये रेड बीते बुधवार से ही चल रही है जिसमें पूर्व एमएलए और मंत्री के ठिकानों पर कार्रवाई भी जारी है। मनी लांड्रिंग के एक मामले की जांच के संबंध में ईडी ने ये रेड की है। वहीं, खास बात ये भी है कि कर्नाटक में इसी वक्त लोकायुक्त की ओर से भी अलग-अलग जिलों में रेड चल रही है। आइए जानते हैं पूरा मामला।

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, कर्नाटक महर्षि वाल्मिकी अनुसूचित जनजाति विकास निगम (कर्नाटक सरकार) के एसबी खाता और एसओडी खाता से अवैध तरीके से फंड ट्रांसफर करने का आरोप सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, करीब 89.63 करोड़ रुपए ट्रांसफर करने का आरोप है। इसी सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने रेड की है।

सीबीआई ने दर्ज किया था केस
कर्नाटक महर्षि वाल्मिकी अनुसूचित जनजाति विकास निगम का अकाउंट बेंगलुरु के एमजी रोड पर यूनियन बैंक में था। इसी साल 6 मई को अकाउंट से संबंधित फ्रॉड के बारे में पता चला था। 3 जून को सीबीआई ने यूनियन बैंक की शिकायत पर बैंक के अधिकारियों और अन्य लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। अब ईडी इसी मामले में मनी लांड्रिंग की जांच कर रही है।

लोकायुक्त की रेड भी जारी
दूसरी ओर कर्नाटक के विभिन्न जिलों में लोकायुक्त की ओर से भी रेड जारी है। जानकारी के अनुसार, एजेंसी के पास दर्ज 11 मामलों के सिलसिले में कर्नाटक के मांड्या, कोलार, बेलगावी, मैसूर और हसन सहित 9 जिलों में लोकायुक्त की छापेमारी चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *