कर्नाटक में भूस्खलन से एक ही परिवार के पांच लोगों समेत 7 की मौत की आशंका, बचाव कार्य जारी

कर्नाटक देश राष्ट्रीय

बेंगलुरु। कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के शिरूर में हुए भूस्खलन में एक ही परिवार के पांच सदस्यों सहित 7 लोगों की मौत होने की आशंका है। अधिकारियों ने शुरुआती रिपोर्ट का हवाला देते हुए यह जानकारी दी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 66 पर सड़क किनारे एक छोटी दुकान चलाने वाले परिवार के सदस्यों के पहाड़ी से गिरी मिट्टी के नीचे दबे होने का संदेह है। सूत्रों ने प्रारंभिक जानकारी के आधार पर बताया कि भूस्खलन के कारण एक गैस टैंकर भी पास की गंगावली नदी में जा गिरा। उन्होंने बताया कि वाहन चालक और सहचालक लापता हैं। उन्होंने बताया कि हादसे के समय दोनों दुकान पर चाय पी रहे थे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “बचाव कार्य जारी है।” विधानसभा में मुद्दा उठाते हुए कारवार से विधायक सतीश सैल ने कहा कि उन्हें जो रिपोर्ट मिली है उसके अनुसार भूस्खलन के बाद 10-15 लोग गंगावली नदी में गिर गए होंगे। राजस्व मंत्री कृष्ण बायरे गौड़ा ने सदन को बताया कि उन्होंने जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है और बाद में इस पर बयान देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *