राजगढ़| मध्यप्रदेश से बड़ी खबर सामने आई है। यहां सीएम डॉ. मोहन यादव के काफिले की भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए हैं। डॉ. मोहन यादव के पीछे की एक कार की एक अन्य वाहन से टक्कर हो गई जिससे एक बच्चे सहित कुल तीन लोग घायल हो गए। राजगढ़ जिले के सारंगपुर में यह हादसा हुआ। डॉ. मोहन यादव कार से शाजापुर जा रहे थे तभी रास्ते में उनके पीछे चल रही एक कार और ऑटो में टक्कर हो गई। टक्कर में ऑटो सवार तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के बाद एसपी आदित्य मिश्रा, प्रभारी कलेक्टर महिप किशोर तेजस्वी के साथ एक घायल बच्चे को खुद सारंगपुर अस्पताल लेकर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि हादसे में ऑटो चालक आरिफ और उसकी पत्नी के साथ दो बच्चे सवार थे। चालक की पत्नी और दो बच्चे घायल हो गए जिन्हें अस्पताल ले जाया गया।