अफसरों का तबादला, भोपाल भेजे गए मुरैना निगम कमिश्नर

प्रादेशिक भोपाल मध्‍य प्रदेश

भोपाल। मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय के 3 अफसरों का तबादला हुआ है। जबलपुर स्मार्ट सिटी के सीईओ समेत मुरैना निगम कमिश्नर और भोपाल नगर निगम के सहायक आयुक्त को दूसरी जगह भेज दिया गया है। इसे लेकर नगरीय निकाय एवं आवास विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। आदेश के मुताबिक, मुरैना नगर निगम कमिश्नर को भोपाल भेज दिया गया। उनकी जगह सत्येंद्र धाकरे को पदस्थ किया गया है। धाकरे इसके पहले जबलपुर स्माई सिटी के सीईओ के पद पर पदस्थ थे। वहीं कमिश्नर देवेंद्र सिंह चौहान भोपाल नगर निगम में अपर आयुक्त बनाए गए हैं। 

सहायक आयुक्त का भी ट्रांसफर 

इसी के साथ भोपाल नगर निगम के सहायक आयुक्त आनंद कुमार का भी तबादला हुआ है। उन्हें नगरीय प्रशासन विभाग के सहायक संचालक की जिम्मेदारी दी गई है। उप सचिव प्रमोद कुमार शुक्ला की ओर से आदेश जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *