नासा का हाई अलर्ट : 24 सितंबर की रात दुनिया पर पड़ेगी भारी, धरती पर 72 लाख किमी की रफ्तार से आ रही तबाही

अंतर्राष्ट्रीय अमेरिका देश नई दिल्ली राष्ट्रीय

वाशिंगटन| नासा ने हाई अलर्ट जारी करते हुए बताया कि 24 सितंबर की रात दुनिया पर भारी पड़ेगी क्योंकि धरती पर 72 लाख किमी की रफ्तार से तबाही आ रही है। नासा ने हाल ही में चेतावनी दी है कि धरती की ओर दो एस्टेरॉयड, दो एस्टेरॉयड, 2020 जीई और 2024 आरओ11, 72 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहे हैं। ये क्षुद्रग्रह 24 सितंबर की रात को धरती के करीब से गुज़रेंगे। हालाँकि, इनसे सीधे टकराने की संभावना नहीं है, लेकिन जब ये पास से गुजरेंगे, तो धरती पर भयंकर कंपन महसूस किया जा सकता है। इससे पहले 15 सितंबर को एस्टेरॉयड 2024 आरएन16 ने धरती के पास से गुजरा, जिससे एक भयंकर शॉकवेव उत्पन्न हुई, जो 16 मेगाटन ऊर्जा के बराबर थी। वैज्ञानिकों का कहना है कि ऐसी घटनाएं 999 वर्षों में एक बार होती हैं और इससे दुनिया भर में चिंता का माहौल बना हुआ है।

एस्टेरॉयड्स की विशेषताएं

2024 आरओ11 : यह एस्टेरॉयड लगभग 120 फीट (36 मीटर) लंबा है और इसका आकार एक छोटे हवाई जहाज के बराबर है। यह धरती के काफी करीब, लगभग 1.5 लाख किलोमीटर की दूरी से गुजरेगा। 2020 जीई : यह एस्टेरॉयड अपेक्षाकृत छोटा है और लगभग 6 लाख किलोमीटर की दूरी से गुजरने वाला है।

नासा ने बताया कि 25 सितंबर को भी एक एस्टेरॉयड, 2024 आरके7 धरती के पास से गुजरेगा। इसका आकार लगभग 100 फीट (30 मीटर) है, लेकिन इससे भी कोई खतरा नहीं है। हालाँकि, लगातार बढ़ रहे एस्टेरॉयड्स की संख्या ने नासा को चौकस कर दिया है। ये घटनाएँ दर्शाती हैं कि अंतरिक्ष से आने वाले खतरों पर नजर रखना कितना महत्वपूर्ण है। विशेषज्ञों का कहना है कि एस्टेरॉयड्स की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए नए तकनीकी उपायों की आवश्यकता है। नासा ने इन एस्टेरॉयड्स को विशेष दूरबीनों से देखने की सलाह दी है, ताकि संभावित खतरों का सही आकलन किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *