मप्र में भाजपा ने सदस्यता अभियान में रचा कीर्तिमान, 20 दिन में 75 लाख सदस्य बनाए

प्रादेशिक भोपाल मध्‍य प्रदेश

भोपाल : मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव को मध्य प्रदेश में भाजपा का पहला सदस्य बनाने के साथ शुरू हुए सदस्यता अभियान में भाजपा संगठन ने कीर्तिमान रचा है। 21 दिन में पार्टी ने 75 लाख से अधिक सदस्य बनाए है। एक दिन में 10 लाख से अधिक सदस्य बनाए गए। 7.50 लाख फार्म भरे गए और 10 लाख मिस काल आए। मध्य प्रदेश में अब तक सदस्यता अभियान 2024 के तहत 72 लाख सदस्य बन चुके हैं तथा 67 लाख फार्म भरे जा चुके हैं। इस उपलब्धि पर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने मध्य प्रदेश भाजपा टीम को बधाई दी है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के अनुसार अभियान के पहले चरण में 25 सितंबर तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।
रिकॉर्ड सदस्यता
बता दें कि भाजपा मप्र में डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य लेकर चल रही है। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने पार्टी की इस उपलब्धि पर कहा कि संगठन पर्व के तहत मध्य प्रदेश में भाजपा के वृहद परिवार में रिकॉर्ड 75 लाख नागरिकों ने भाजपा की सदस्यता ली है, आप सभी का हार्दिक स्वागत करता हूं। प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कहा कि मध्य प्रदेश जल्द ही एक करोड़ सदस्यता के लक्ष्य का जादुई आंकड़ा प्राप्त करेगा।

पिछली बार बनाए थे 95 लाख सदस्य
भाजपा ने पिछली बार मध्य प्रदेश में 95 लाख सदस्य बनाए थे। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता में कहा कि जिनकी छवि अच्छी नहीं है या जिनका आपराधिक रिकार्ड है, ऐसे लोगों को पार्टी की सदस्यता नहीं दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *