कोरियोग्राफर शेख जानी बाशा से यौन शोषण के आरोपों के बीच वापस लिया गया नेशनल अवॉर्ड

देश नई दिल्ली बॉलीवुड मनोरंजन राष्ट्रीय

नई दिल्ली। साउथ और हिंदी फिल्मों के फेमस कोरियोग्राफर शेख जानी बाशा उर्फ जानी मास्टर को एक और बड़ा झटका लगा है। जानी मास्टर को ‘मेघम करुक्कथा’ गाने के लिए ‘बेस्ट कोरियोग्राफी कैटेगरी’ में मिलने वाला नेशनल अवॉर्ड वापस ले लिया गया है। कोरियोग्राफर पर लगे यौन शोषण के आरोप की गंभीरता को देखते हुए भारत सरकार ने ये फैसला लिया है। साथ ही उनके सेरेमनी में शामिल होने पर भी रोक लगा दी गई है। आपको बता दें कि कोरियोग्राफर जानी मास्टर 19 सितंबर से रेप के आरोप में जेल में बंद हैं। 8 अक्टूबर को उन्हें नेशनल अवॉर्ड इवेंट में शामिल होने के लिए बेल भी मिली थी, लेकिन, अब भारत सरकार ने जानी से उनका नेशनल अवॉर्ड ही वापस लेने का फैसला किया है।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार सेल ने एक बयान जारी किया कि जानी मास्टर का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार निलंबित कर दिया गया है। डिप्टी डायरेक्टर इंद्राणी बोस द्वारा साइन किए गए लेटर में लिखा था, ‘आरोप की गंभीरता को देखते हुए और मामले के कोर्ट में होने की वजह से शेख जानी का वर्ष 2022 के लिए सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार निलंबित करने का निर्णय लिया गया है। तेलुगू कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर एक 21 साल की लड़की ने शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था। POCSO के तहत मामला दर्ज होने के बाद स्पेशल ऑपरेशन टीम (एसओटी) ने उन्हें 19 सितंबर को गोवा में गिरफ्तार कर लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *