राजकीय सम्मान के साथ हुआ दास का अंतिम संस्कार

देश मध्य प्रदेश

उत्तराखंड के समाज कल्याण, परिवहन, खादी ग्रामोद्योग मंत्री चंदन राम दास का आज अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ बागेश्वर के सरयू—गोमती नदियों के तट पर किया गया।
कैबिनेट मंत्री दास के अंतिम संस्कार में राज्य के मुख्यमंत्री पुस्कर सिंह धामी, सौरभ बहुगुणा,सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व राज्यपाल भगत कोश्यारी सहित भारी संख्या में स्थानीय जनता तथा अन्य राजनैतिक दलों के नेता शामिल हुए। श्री दास के पुत्र गौरव दास और भाष्कर दास ने उन्हें मुखाग्नि दी।
बागेश्वर के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री के निधन से पूरे जिले में शोक व्यापत है। उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। हर कोई आज उनके लिए गमगीन नजर आया। वहीं पूर्व राज्यपाल कोश्यारी ने श्री दास के निधन को बागेश्वर की ही नहीं उत्तराखंड के क्षति बताया। उन्होंने कहा कि वह उनको जब वह कांग्रेस में थे। उनको 2007 में भाजपा में मैं ही लेकर आया था। उसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुडकड नही देखा था। वह जानता के सच्चे सेवक थे।
वही मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उनके बचे हुए सपने को पूरा करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। उनको भूलना आसान नहीं । उनके हर सपने को पूरा किया जायेगा। बाबा बागनाथ धाम को हरिद्वार की तर्ज पर विकसित किया जायेगा।
बागेश्वर जिले के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि श्री दास के निधन बाद से सभी में शोक व्याप्त है। सबके प्रिय नेता के जाने से क्षेत्र में हर कोई दुखी है। उनको भूलना आसान नहीं है। वहीं श्री भट्ट ने कहा की मंत्री दास हमेशा जमीन में जुड़े हुए रहते थे। गरीबों असहाय लोगो के लिए जिन जान से काम में लगे रहते थे । ये भारी भीड़ उनकी लोकप्रियता को दर्शाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *