CBSE 10वीं का रिजल्ट जारी, 93.12% स्टूडेंट्स पास, 94.25% लड़कियां, तो 92.72% लड़के सफल हुए

देश नई दिल्ली राष्ट्रीय

नई दिल्ली| CBSE बोर्ड ने शुक्रवार को 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया। 93.12% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। छात्राओं ने छात्रों के मुका बले बेहतर प्रदर्शन किया है। 94.25% लड़कियां, तो 92.72% लड़के सफल हुए। यानी लड़कों के मुकाबले लड़कियां 1.98% ज्यादा पास हुईं। 10वीं की परीक्षा 5 फरवरी से 21 मार्च के बीच हुई थी। 21 लाख 86 हजार 940 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। परीक्षा में 21 लाख छात्र शामिल हुए थे। त्रिवेंद्रम रीजन ने 99.91% पास परसेंटेज के साथ टॉप किया है। 99.18% के साथ बेंगलुरु दूसरी, 99.14% के साथ चेन्नई तीसरी, 97.27% के साथ अजमेर चौथी और पुणे 96.92% के साथ पांचवी पोजिशन पर है। 10वीं में 1.95 लाख स्टूडेंट्स ने 90% से ऊपर स्कोर किया है। बोर्ड रिजल्ट के साथ स्टूडेंट्स की फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड डिवीजन की जानकारी नहीं देगा। मेरिट लिस्ट भी जारी नहीं की जाएगी। सब्जेक्ट वाइज सबसे ज्यादा नंबर हासिल करने वाले 0.1% स्टूडेंट्स को मेरिट सर्टिफिकेट दिया जाएगा।

एसएमएस के जरिए ऐसे चेक करें रिजल्ट………. फोन के मैसेज बॉक्स पर जाएं। Text Message पर जाकर सीबीएसई 12 वीं टाइप कर बिना स्पेस दिए बिना Roll Number दर्ज करें। इसके बाद 77388299899 पर भेजें। रिप्लाई के तौर पर रिजल्ट आ जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *