जबलपुर पहुंचीं प्रियंका गांधी ने नर्मदा पूजन किया, बोलीं, धन-बल से जनादेश को कुचला जा रहा

जबलपुर देश प्रादेशिक मध्‍य प्रदेश राष्ट्रीय

जबलपुर| कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को जबलपुर पहुंचीं। यहां उन्‍होंने ग्वरीघाट पर 101 ब्राह्मणों के साथ करीब 20 मिनट तक मां नर्मदा की पूजा-आरती की। इसके बाद उन्‍होंने एक जनसभा को संबोधित किया। प्रियंका ने अपने भाषण की शुरुआत मां नर्मदा के जयकारे से की। उन्‍होंने कहा कि पिछले 18 साल से आपका इस्तेमाल हो रहा है। आपका शोषण हो रहा है। धन-बल से जनादेश को कुचला जाता है। जब आपने हमारी सरकार बनाई थी तो भाजपा के लोगों ने जोड़-तोड़ और पैसे से हमारी सरकार तोड़ी और अपनी बना ली। आपका कुछ फायदा होता तो समझ में आता। प्रियंका ने कहा कि यहां आज महाकौशल की पावन और क्रांतिकारी धरती पर खड़े होकर बहुत गर्व महसूस हो रहा है। इस धरती ने क्रांतिदूत पैदा किए हैं। हम उनका आशीर्वाद मांगते हैं। मध्य प्रदेश सिर्फ भारत का केंद्र नहीं, दिल और जान है। संस्कारधानी ने साहित्य, संस्कृति और संस्कार हमें दिए हैं।

उज्‍जैन में तेज आंधी से सप्‍तऋषियों की मूर्तियां गिरने का का मामला उठाते हुए प्रियंका ने कहा कि इन्होंने महाकाल को भी नहीं छोड़ा। एक पुजारी ने मुझे वीडियो भेजा। हवा से मूर्तियां उड़ रही हैं। इन्होंने भगवान को भी नहीं छोड़ा। प्रियंका ने भाजपा सरकार पर भ्रष्‍टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि 225 महीनों की सरकार में इन्होंने 220 घोटाले किए हैं। तकरीबन हर महीने एक नया घोटाला किया है। कर्नाटक में जीत के बाद अब मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार को जबलपुर इसकी शुरुआत कर दी। जबलपुर में उन्‍होंने कहा कि आज मैं कुछ गारंटी दे रही हूं। वे गारंटी जो हम 100 प्रतिशत पूरा करेंगे। यह मेरा वादा है। यही वादा हमने कर्नाटक में किया था। वहां की सरकार ने आते ही बिल पास कर दिया।

जबलपुर से प्रियंका ऐलान किया कि मध्‍य प्रदेश की जनता को हर महीने महिलाओं को 1500 रुपए दिए जाएंगे। गैस सिलेंडर 500 रुपये का मिलेगा। उन्‍होंने कहा कि इसके अलावा 100 यूनिट बिजली फ्री। 200 यूनिट हाफ होगी। मध्य प्रदेश में पुरानी पेंशन योजना लागू करेंगे। कर्मचारियों का दर्द हम समझते हैं। आप देखिए इन्होंने क्या नहीं किया। आर्मी में भी इन्होंने 4 साल का सिस्टम करवा दिया है। किसान कर्जमाफी का काम पूरा करेंगे। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं किसी की आलोचना करने नहीं आई। मैं यहां वोट मांगने नहीं आई हूं। मेरे परिवार के सदस्यों ने इस देश को बनाने के लिए खून दिया है। मैं जानती हूं कि निर्माण में कितना संघर्ष है। जानती हूं सत्ता भोगना कितना आसान है। जो मैं देख रही हूं, चाहती हूं आपको भी दिखे। यह हमारे प्रचार की शुरुआत है।

उन्‍होंने मोदी सरकार पर जनता की उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्‍होंने कहा कि केंद्र की सत्‍ता में बैठे मोदी को 9 साल हो गए।, आपके प्रदेश में 18 साल हो गए। दोनों ही सरकारें आपकी जरूरतों को नकार रही हैं। आपके जज्बातों को उकसाया जाता है। हम भारतीयों के लिए हमारा धर्म सर्वोपरि है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि पब्लिक को बहकाया जाए। पब्लिक के जज्बात उभारकर वोट मांगा जाए। कोई नेता, राजनीतिक दल ऐसा कर रहा है, तो आप उनकी आदत बिगाड़ रहे हो। वे तो बिगड़े हैं ही। प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर वादा पूरा नहीं करने का आरोप लगाया। उन्‍होंने कहा कि लोग चुनाव के समय आपसे वादे करते हैं। लेकिन जो वादा करता है, उसकी खुद की आस्था उसमें नहीं होती है। उनको पूरा करने की कोशिश नहीं होती। आज मैं संस्कारधानी की धरती पर खड़ी होकर कह रही हूं कि हमारे नेता जो कहते थे, वो करके दिखाते थे। सब कुछ न्योछावर करके आपके लिए दिन-रात एक करते थे। अब घोषणाएं की जाती हैं। पूरा नहीं किया जाता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *