टाटा स्टील पावर प्लांट में हादसा, 19 कर्मचारी घायल, 5 की हालत गंभीर

ओडिशा देश राष्ट्रीय


भुवनेश्वर| ओडिशा के ढेंकनाल में टाटा स्टील मेरामंडली वर्क्स में स्टीम पाइप फटने से हुए हादसे में 19 कर्मचारी झुलस गए। इनमें से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। ये घटना दोपहर 1:00 बजे हुई। दुर्घटना के तुरंत बाद सभी आपातकालीन प्रोटोकॉल सेवाओं को सक्रिय कर दिया गया और क्षेत्र को बंद कर दिया गया। टाटा स्टील की ओर से हादसे को लेकर बयान जारी किया गया है। इसमें कहा गया कि घायलों को तुरंत प्लांट के अंदर ही स्थित ऑक्यूपेशनल हेल्थ सेंटर भेजा गया। इसके बाद उन्हें कटक ले जाया गया है।

कैसे हुआ हादसा?
ओडिशा के ढेंकानाल में टाटा स्टील के पावर प्लांट में मंगलवार को जोरदार धमाका हुआ। ये हादसा उस वक्त हुआ जब निरीक्षण के दौरान गैस लीकेज के चलते स्टीम पाइप फट गया। बताया जा रहा है कि भाप पाइप में रिसाव के कारण विस्फोट हुआ। यह इसके चलते गर्म पानी उन मजदूरों और इंजीनियरों के ऊपर जा गिरा जो मौके पर मौजूद थे। टाटा स्टील की ओर से जारी बयान के मुताबिक घायलों को तुरंत प्लांट के अंदर ही स्थित ऑक्यूपेशनल हेल्थ सेंटर भेजा गया। इसके बाद उन्हें आगे के इलाज के लिए कटक ले जाया गया।

घायलों में कुछ की हालत गंभीर
टाटा स्टील प्लांट के बयान में कहा गया है कि इस गैस लीक में 19 कर्मचारी घायल हुए हैं। इनमें से 2 को फ्रैक्चर भी हुआ है। इनमें से 6 40 फीसदी से ज्यादा झुलस गये हैं। इसके अलावा 1 कर्मचारी 70 फीसदी से ज्यादा झुलस गया है। उसे कटक के अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *