दिल्ली और महाराष्ट्र में एक साथ मानसून ने दी दस्तक, अगले 4 दिन 23 राज्यों में अति भारी बारिश की संभावना

देश नई दिल्ली राष्ट्रीय

नई दिल्ली| देश की राजधानी दिल्ली और मुंबई में रविवार को मानसून ने दस्‍तक दे दी। अगले दो दिनों में मानसून दिल्ली और मुंबई को कवर कर लेगा। मुंबई में कल से हो रही बारिश में जेजे फ्लाईओवर पर पानी भर गया। मौसम विभाग के मुताबिक, देश के करीब 23 राज्यों में अगले चार दिन भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया है कि 62 साल के बाद मुंबई और दिल्‍ली में एकसाथ मानसून ने दस्‍तक दी है। इससे पहले 21 जून 1961 को दोनों जगह एक ही दिन मानसून दाखिल हुआ था। रविवार को मुंबई शहर के कुछ हिस्‍सों के लिए यलो और कुछ हिस्‍से के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, गुजरात, झारखंड, कोंकण और गोवा, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, तटीय कर्नाटक और केरल में अगले चार दिनों में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। देश में सात दिन देरी से चला मानसून शनिवार को छह राज्यों मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में पहुंच गया। कई राज्यों में मानसून तय समय पर पहुंचा है। पूरे उत्तराखंड व हिमाचल में भी एक ही दिन में मानसून छा गया।

पश्चिमी घाट पर महाराष्ट्र के रत्नागिरी के पास 12 दिन से अटका मानसून आगे नागपुर तक पहुंच गया। अगले 24 से 48 घंटे में मानसून महाराष्ट्र में मुंबई तक, मप्र, उत्तर प्रदेश व हरियाणा में और आगे बढ़ेगा। दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब, पूर्वी राजस्थान, गुजरात के कई हिस्सों में भी मानसून फैल जाएगा। बारिश और बाढ़ के चलते असम में 19 जिलों में पानी भरा हुआ है। इसके चलते पांच लाख लोग प्रभावित हुए हैं। इन इलाकों में ट्रांसपोर्टेशन की समस्या होने से सब्जियों की सप्लाई नहीं हो पा रही है। गुवाहाटी में सब्जियों के दाम में इजाफा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *