दिल्ली से शिमला जा रहे राहुल गांधी ने सोनीपत के किसानों के साथ धान की रोपाई की, उनके साथ बैठकर नाश्ता भी किया

देश नई दिल्ली राष्ट्रीय

नई दिल्ली| कांग्रेस के पूर्व सांसद राहुल गांधी शनिवार को किसानों के साथ धान की रोपाई की है। दिल्‍ली से शिमला जाते समय हरियाणा के सोनीपत में रुके। यहां उन्होंने ट्रैक्टर चलाकर खेत की जुताई की। किसानों के साथ खेतों में धान की रोपाई की। उन्होंने किसानों और खेत मजदूरों के साथ खेती-किसानी पर बातचीत की। किसानों के साथ ही बैठकर राहुल ने नाश्ता भी किया। सोनीपत में राहुल गांधी के रुकने की जानकारी किसी को नहीं थी। लेकिन जब राहुल गांधी यहां रुके तो इसकी जानकारी बरोदा से कांग्रेस विधायक इंदूराज नरवाल और गोहाना के विधायक जगबीर मलिक हुई। दोनों तुरंत वहां पहुंचे। नरवाल ने कहा कि उनके पास राहुल के आने की सूचना नहीं थी।

लेकिन जैसे ही ग्रामीणों से उनको इस बारे में पता चला तो वे मिलने पहुंच गए। गोहाना से कांग्रेस विधायक जगबीर मलिक ने कहा कि वह यह देख रहे हैं कि एक गांवों में खेती का क्या तरीका है। किसान किस तरीके से धान लगाता है। इसमें उन्हें क्या परेशानियां आ रही हैं। राहुल गांधी दिल्ली से शिमला जा रहे थे। वे जीटी रोड पर कुंडली बॉर्डर पहुंचे तो किसानों के बीच जाने का मन बनाया। वे सोनीपत के ग्रामीण इलाके का रुख किए। राहुल गांधी एनएच- 48 से मुरथल होते हुए कुराड़ रोड से बाइपास के रास्ते गोहाना की तरफ रवाना हुए।

इसके बाद वे अपने रूट से हट कर करीब 50 किलोमीटर दूर बरोदा विधानसभा क्षेत्र के गांव मदीना में पहुंचे गए। वे भैंसवान-मदीना रोड पर संजय के खेत में जा पहुंचे। लौटते समय उन्होंने गोहाना पीडब्‍ल्‍यूडी रेस्ट हाउस में ड्रेस चेंज की। फिर सोनीपत से आगे रवाना हो गए। गांव मदीना में किसान संजय के खेत में राहुल पहुंचे थे। किसान और मजदूर मिलकर धान की रोपाई कर रहे थे। तभी किसी ने सिक्योरिटी के साथ राहुल को खेत की तरफ आते हुए देखा। दूर से उन्हें कोई पहचान नहीं पाया। करीब आते ही सबने राहुल को पहचान लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *