PM मोदी ने फ्रांस की Parade de la bastille भारतीय दस्ते की ली सलामी, मैक्रों ने गले लगाकर स्वागत किया

अंतर्राष्ट्रीय फ्रांस

पेरिस| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को फ्रांस की बैस्टिल डे परेड में बतौर मुख्‍य अतिथि शामिल हुए हैं। फ्रांस की प्रथम महिला ब्रिजेट मैक्रों और फ्रांस के प्रधानमंत्री एलिज़ाबेथ बोर्न ने पेरिस में बैस्टिल डे परेड में पीएम मोदी का स्वागत किया। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मोदी को गले लगाकर स्वागत किया। परेड में भारतीय राफेल ने उड़ा भरी। तीनों सेनाओं के मार्चिंग दस्ते के 269 जवानों ने परेड में हिस्सा लिया। उनकी एंट्री सारे जहां से अच्छा की धुन के साथ हुई।

इससे पहले फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने हिंदी में ट्वीट किया कि विश्व इतिहास में एक विशालकाय, भविष्य के लिए निर्णायक भूमिका निभाने वाला देश, रणनीतिक साझेदार, मित्र। इस साल की 14 जुलाई की परेड के लिए भारत को सम्मानित अतिथि के रूप में स्वागत करते हुए हमें बहुत खुशी हो रही है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन पेरिस के चैंप्स-एलिसीस में बैस्टिल डे परेड के लिए पहुंचे। इससे पहले मैक्रों ने जीप में सवार होकर परेड देखने के लिए एकत्र हुए लोगों का अभिवादन किया। फ्रांस की बैस्टिल डे परेड में शामिल होने वाले पीएम मोदी दूसरे प्रधानमंत्री हैं। इससे पहले तत्‍कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी इस परेड में बतौर मुख्‍य अतिथि शामिल हो चुके हैं।

पीएम मोदी ने खड़े होकर भारतीय सेना के दस्ते की सलामी ली। इसमें भारतीय सेना के पंजाब रेजिमेंट का 77 मार्चिंग दस्ता और बैंड के 38 जवान भी शामिल रहे। चैम्प्स एल्सीज पर भारतीय वायुसेना के 3 राफेल फाइटर जेट ने फ्रांस के लड़ाकू विमानों के साथ फ्लाईपास्ट किया। सेना की टुकड़ी का नेतृत्व कैप्टन अमन जगताप, नौसैनिक दल को नेतृत्व कमांडर व्रत बघेल लीड ने किया। वहीं, फ्रांस में इंडियन एयरफोर्स के दस्ते का नेतृत्व स्क्वाड्रन लीडर सिंदु रेड्डी ने किया।

इस कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी के सम्मान में मैक्रों वर्ल्ड फेमस लूव्र म्यूजियम के कोर मार्ली कोर्टयार्ड में एक स्टेट बैन्क्वेट भी होस्ट करेंगे। इसमें 250 डिग्निटरीज शामिल होंगे। डिनर में पीएम मोदी के लिए खास वेजिटेरियन मेन्यू तैयार किया गया है। मैक्रों मोदी को लूव्र म्यूजियम का एक टूर भी कराएंगे। यहीं पर दुनिया की सबसे चर्चित और महंगी माने जाने वाली मोनालिसा पेंटिंग भी मौजूद है। म्यूजियम के टूर के बाद इसकी छत से मोदी और मैक्रों एफिल टावर के ऊपर होने वाली आतिशबाजी का आनंद उठाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *