मणिपुर में कुकी और मैतई समुदाय के बीच हिंसक झड़प जारी महिला के चेहरे पर गोलियां मारी, 3 खाली ट्रक भी जलाये

देश मणिपुर राष्ट्रीय

इंफाल: मणिपुर में रूक-रूक कर हिंसा जारी है। इंफाल पूर्वी जिले में एक महिला की घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पुलिस हाई अलर्ट पर है। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। मणिपुर पुलिस के मुताबिक, महिला मरिंग नगा समुदाय से थी। वहीं, इंफाल पश्चिम जिले में तीन खाली ट्रकों में आग लगा दी गई। यह घटना सेकमाई थाना क्षेत्र के अवांग सेकमाई इलाके में हुई। बता दें कि तीन मई से मणिपुर में कुकी और मैतई समुदाय के बीच हिंसक झड़प जारी है। 6 जुलाई को इंफाल वेस्ट जिले में महिला को गोली मारने की घटना सामने आई थी। एक महिला स्कूल के बाहर खड़ी थी, तभी उसे गोली मार दी गई थी। हाल की घटना में 15 जुलाई को कुछ हथियारबंद लोग सावोमबुंग इलाके में आए और उन्होंने 50 साल की एक महिला का चेहरा गोलियों से भून दिया। राहुल गांधी ने शनिवार को ट्वीट करते हुए पीएम की चुप्पी पर निशाना साधा।

राहुल ने लिखा कि मणिपुर जल रहा। यूरोपियन संसद ने भी भारत के आंतरिक मामले पर चर्चा की। पीएम ने इस पर एक शब्द भी नहीं कहा। राफेल ने पीएम को बैस्टिल डे परेड का टिकट दिला दिया। राहुल के इस ट्वीट का जवाब केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने दिया। स्मृति ने राहुल को राजवंश का हारा हुआ व्यक्ति बताया। ईरानी लिखती हैं कि एक व्यक्ति जो भारत के आंत रिक मामलों में अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप चाहता है। पिछले 75 दिनों से मणिपुर में कुकी और मैतेई समुदाय के लोग एक-दूसरे के खिलाफ हथियार लेकर खड़े हैं। हिंसा में अब तक 150 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 1000 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। 65,000 से अधिक लोग अपना घर छोड़ चुके हैं। हिंसा के दौरान आगजनी की 5 हजार से ज्यादा घटनाएं हुई हैं। 6 हजार मामले दर्ज हुए हैं और 144 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। राज्य में 36 हजार सुरक्षाकर्मी और 40 आईपीएस तैनात किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *