भोपाल : बड़ा तालाब का वॉटर लेवल 1661.80 फीट तक पहुंचा, केरवा, कोलार और कलियासोत में भी बढ़ोतरी

मध्‍य प्रदेश

भोपाल| कैचमेंट एरिया में लगातार तेज बारिश से भोपाल की लाइफ लाइन बड़ा तालाब में पानी का लेवल बढ़ गया है। बुधवार को तालाब का जलस्तर 1661.80 फीट तक पहुंच गया। केरवा, कलियासोत और कोलार डैम में भी वॉटर लेवल बढ़ा है। बड़ा तालाब की पूर्ण जलभराव क्षमता 1666.80 फीट है। इसके पूरा भरने के बाद भदभदा डैम के गेट खुलेंगे। यहां से पानी कलियासोत डैम में पहुंचेगा। सीहोर जिले में अच्छी बारिश होने से कोलांस नदी में 4 फीट तक पानी है। इस वजह से बड़ा तालाब में भी पानी का लेवल बढ़ रहा है।

इतना बढ़ा वॉटर लेवल

कोलार डैम : कोलार डैम का कुल वॉटर लेवल 1516.40 फीट है। बुधवार सुबह तक डैम में 1495.80 फीट पानी जमा हो चुका है। हालांकि डैम अभी भी 20.60 फीट खाली है। शहर के 50% हिस्से में कोलार से पानी की सप्लाई की जाती है।
केरवा डैम : कुल 1673 फीट वाले केरवा डैम में अब तक 1660.89 फीट पानी जमा चुका है। दो दिन में एक फीट पानी बढ़ा है। पूरा भरने के लिए डैम में 12 फीट से ज्यादा पानी की जरूरत है।
कलियासोत डैम : डैम का वॉटर लेवल 1648.95 फीट पर पहुंच चुका है। 24 घंटे में यहां भी पानी की आमद हुई है। इसकी कुल जलभराव क्षमता 1659 फीट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *