छ्त्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को कांग्रेस प्रदेश चुनाव समिति का चेयरमैन बनाया

छत्तीसगढ़ देश रायपुर राष्ट्रीय

रायपुर। छ्त्तीसगढ़ में कांग्रेस प्रदेश चुनाव समिति की घोषणा की गई है। इस चुनाव समिति में छ्त्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को चेयरमैन बनाया गया है। अब कांग्रेस की प्रदेश चुनाव समिति की कमान प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज संभालेंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल ने 22 सदस्यीय प्रदेश चुनाव समिति की घोषणा की। समिति में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डा चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव सहित आठ मंत्रियों को शामिल किया गया है। समिति में पार्टी के तीनों राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय, राजेश तिवारी और पारस चोपड़ा को जगह मिली है। इसके साथ ही वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा, धनेंद्र साहू और अमितेश शुक्ला को भी शामिल किया गया है।

बता दें कि कांग्रेस केंद्रीय संगठन ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री मोहन मरकाम को टीम में शामिल किया है। बस्तर संभाग से दीपक बैज के अलावा मोहन मरकाम और राजेश तिवारी कमेटी में शामिल हैं। जबकि सरगुजा से उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को शामिल किया है। पिछले चुनाव में पार्टी ने जिन चार प्रमुख नेताओं के चेहरे पर चुनाव लड़ा था, उन चारों को जगह देकर समीकरण साधने की कोशिश की गई है। चुनाव समिति में जातिगत और क्षेत्रीय समीकरण को भी ध्यान में रखा गया है। सबसे ज्यादा नेता रायपुर संभाग के हैं, जिन्हें प्रदेश चुनाव समिति में स्थान मिला है।

इन मंत्रियों को मिली जगह

मंत्री रविंद्र चौबे, ताम्रध्वज साहू, मोहम्मद अकबर, अनिला भेड़िया, शिव डहरिया, जयसिंह अग्रवाल, रुद्र गुरु और मोहन मरकाम को शामिल किया गया है। महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआइ और सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष को भी समिति में शामिल किया गया है।

मंत्री कवासी, भगत, उमेश को नहीं मिली जगह

चुनाव समिति में मंत्री कवासी लखमा, अमरजीत भगत और उमेश पटेल को जगह नहीं मिली है। कवासी अपनी बेबाक टिप्पणी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। जबकि उमेश पटेल विधानसभा चुनाव को देखते हुए खुद को रायगढ़ तक समेटे हुए हैं। भगत सरगुजा में सक्रिय हैं, लेकिन केंद्रीय संगठन ने भगत को मौका नहीं दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *