ठाणे में मजदूरों पर गिरी गर्डर लांचिंग मशीन, 16 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका

देश महाराष्ट्र मुंबई

ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे में मजदूरों पर गर्डर लांचिंग मशीन गिर गई। इस हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई। तीन घायल हैं। अब भी कई मजदूरों के दबे होने की आशंका है। हादसा सोमवार देर रात को हुई। शाहपुर के पास सरलांबे में समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे पर पर पुल निर्माण का काम चल रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गर्डर मशीन 100 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरी। रेस्क्यू का काम जारी है। शाहपुर सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में करीब 15 शव लाए जा चुके हैं।

समृद्धि हाईवे नागपुर से इगतपुरी तक चल रहा है। समृद्धि राजमार्ग का आखिरी और तीसरा चरण दिसंबर-2023 तक पूरा होने की संभावना है। यह सौ किलोमीटर का चरण है। हाइवे का निर्माण कार्य तीन फेज में हो रहा है। दो फेज का काम पूरा हो चुका है। तीसरे फेज का काम ठाणे जिले में चल रहा है। समृद्धि महामार्ग का निर्माण कार्य महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम कर रहा है। दिसंबर-2022 में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने शिरडी और नागपुर के बीच 520 किलोमीटर लंबे समृद्धि राजमार्ग के पहले चरण का उद्घाटन किया।

इसके बाद परियोजना के दूसरे चरण का उद्घाटन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस ने किया था। नागपुर से इगतपुरी तालुका के भारवीर गांव तक कुल 600 किलोमीटर की सड़क खोल दी गई है। यह हाइवे मुंबई और नागपुर को जोड़ने वाला 701 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे है। जो नागपुर, वाशिम, वर्धा, अहमदनगर, बुलढाणा, औरंगाबाद, अमरावती, जालना, नासिक और ठाणे समेत 10 जिलों से होकर गुजरता है। समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे उप मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की महत्वाकांक्षी परियोजना है। इसका नाम ‘हिंदू हृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे’ महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *