झारखंड के बोकारो में जमीन विवाद में महिला को जिंदा जलाया, हालत गंभीर

झारखंड देश राष्ट्रीय

रांची। बोकारो में बुधवार को जमीन विवाद को लेकर हुए झगड़े के बीच एक महिला पर केरोसिन छिड़क आग लगा दी गई। महिला 80 फीसदी से भी ज्यादा जल गई है। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए बोकारो जनरल हॉस्पिटल पहुंचाया गया है| वारदात बोकारो के माराफारी थाना क्षेत्र के बांसगोड़ा की है। बताया गया कि जमीन विवाद को लेकर अमीशा परवीन नामक महिला के घर से 15-20 लोगों ने हमला किया। इसी दौरान उन पर केरोसिन डाल आग लगा दी गई। पुत्र मुजाब अली ने मां को बचाने की कोशिश की। उसके भी दोनों हाथ झुलस गए हैं। महिला को पहले सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां बर्न यूनिट की व्यवस्था नहीं होने के चलते बोकारो जनरल अस्पताल रेफर किया गया। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि महिला 80 से 90 फीसदी जल चुकी है। पुलिस को वारदात की जानकारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *